Fri, 21 Aug 2026
Breaking News
परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : 978 दिन बाद गोंडा से विदाई, विनीत जायसवाल बने सुल्तानपुर के एसपी; अभिषेक झा संभालेंगे गोंडा की कमान | सीतापुर डीएम और मंत्री का स्थलीय निरीक्षण : फिर भी हादसे के इंतजार में शारदा सहायक नहर का पुल पोंगली पुर | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : पक्की सड़क की आस में पूरे पंडित गांव के ग्रामीण, बारिश में कीचड़ बनी मुसीबत | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : ध्वजारोहण के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : तिरंगे की शान में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 600 से अधिक छात्र-छात्राएं व अभिभावक हुए शामिल | तिरंगा रंग में रंगी राजधानी लखनऊ : हजरत गंज सहित सरकारी स्थलों को तिरंगा लाइट से सजाया गया है | शाम 6:00 बजे तक की बड़ी एवं प्रमुख खबरें : 15 अगस्त 2026 | सच्ची और सीधी लेखनी : देहावसान पर स्वयं डॉक्टर रहीं उनका लेख | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : प्योली में निकली भव्य तिरंगा पदयात्रा, गूंजे भारत माता की जय के जयघोष | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : स्वतंत्रता दिवस पर अग्रिमा डिजिटल लाइब्रेरी का भव्य उद्घाटन, विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में बढ़ा कदम | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : 978 दिन बाद गोंडा से विदाई, विनीत जायसवाल बने सुल्तानपुर के एसपी; अभिषेक झा संभालेंगे गोंडा की कमान | सीतापुर डीएम और मंत्री का स्थलीय निरीक्षण : फिर भी हादसे के इंतजार में शारदा सहायक नहर का पुल पोंगली पुर | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : पक्की सड़क की आस में पूरे पंडित गांव के ग्रामीण, बारिश में कीचड़ बनी मुसीबत | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : ध्वजारोहण के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : तिरंगे की शान में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 600 से अधिक छात्र-छात्राएं व अभिभावक हुए शामिल | तिरंगा रंग में रंगी राजधानी लखनऊ : हजरत गंज सहित सरकारी स्थलों को तिरंगा लाइट से सजाया गया है | शाम 6:00 बजे तक की बड़ी एवं प्रमुख खबरें : 15 अगस्त 2026 | सच्ची और सीधी लेखनी : देहावसान पर स्वयं डॉक्टर रहीं उनका लेख | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : प्योली में निकली भव्य तिरंगा पदयात्रा, गूंजे भारत माता की जय के जयघोष | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : स्वतंत्रता दिवस पर अग्रिमा डिजिटल लाइब्रेरी का भव्य उद्घाटन, विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में बढ़ा कदम | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : 978 दिन बाद गोंडा से विदाई, विनीत जायसवाल बने सुल्तानपुर के एसपी; अभिषेक झा संभालेंगे गोंडा की कमान | सीतापुर डीएम और मंत्री का स्थलीय निरीक्षण : फिर भी हादसे के इंतजार में शारदा सहायक नहर का पुल पोंगली पुर | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : पक्की सड़क की आस में पूरे पंडित गांव के ग्रामीण, बारिश में कीचड़ बनी मुसीबत | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : ध्वजारोहण के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : तिरंगे की शान में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 600 से अधिक छात्र-छात्राएं व अभिभावक हुए शामिल | तिरंगा रंग में रंगी राजधानी लखनऊ : हजरत गंज सहित सरकारी स्थलों को तिरंगा लाइट से सजाया गया है | शाम 6:00 बजे तक की बड़ी एवं प्रमुख खबरें : 15 अगस्त 2026 | सच्ची और सीधी लेखनी : देहावसान पर स्वयं डॉक्टर रहीं उनका लेख | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : प्योली में निकली भव्य तिरंगा पदयात्रा, गूंजे भारत माता की जय के जयघोष | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : स्वतंत्रता दिवस पर अग्रिमा डिजिटल लाइब्रेरी का भव्य उद्घाटन, विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में बढ़ा कदम |

परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : 978 दिन बाद गोंडा से विदाई, विनीत जायसवाल बने सुल्तानपुर के एसपी; अभिषेक झा संभालेंगे गोंडा की कमान

नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Thu, Aug 20, 2026 / Post views : 12

Share:

गोंडा। उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार देर रात पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए नौ आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसी क्रम में गोंडा के पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल का भी तबादला कर दिया गया है। 18 दिसंबर 2023 से गोंडा के एसपी पद की जिम्मेदारी संभाल रहे 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी विनीत जायसवाल को अब सुल्तानपुर का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं बिजनौर के एसपी 2015 बैच के आईपीएस अधिकारी अभिषेक झा को गोंडा का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। विनीत जायसवाल ने गोंडा में करीब 978 दिन तक पुलिस कप्तान की जिम्मेदारी संभाली। इस दौरान अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था, साइबर अपराध पर कार्रवाई और पुलिस व्यवस्था में सुधार को लेकर उनके कार्यकाल की चर्चा रही। अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस विनीत जायसवाल के कार्यकाल में अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाए गए।

उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र में शिवदीन हत्याकांड के आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुठभेड़ में कार्रवाई की थी। इसके बाद एसपी विनीत जायसवाल ने शिवदीन की बहन की शादी धूमधाम से कराने में सहयोग किया और शादी का खर्च भी वहन किया। उनके इस कदम की काफी सराहना हुई थी। महिला अपराध के मामलों में भी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की। वहीं साइबर अपराध के मामलों में पुलिस ने कई अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय गिरोहों का खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया। साइबर ठगी के मामलों में पीड़ितों की करोड़ों रुपये की रकम वापस कराने में भी पुलिस को सफलता मिली। लोकसभा चुनाव से लेकर कजरी तीज तक संभाली व्यवस्था वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने में भी गोंडा पुलिस की अहम भूमिका रही।विनीत जायसवाल के नेतृत्व में पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाते हुए कानून-व्यवस्था को बनाए रखा। इसके अलावा वर्ष 2024 और 2025 में गोंडा के ऐतिहासिक कजरी तीज मेले को सकुशल संपन्न कराने में भी पुलिस प्रशासन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कजरी तीज मेले में लाखों श्रद्धालु शामिल होते हैं, ऐसे में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पुलिस के लिए बड़ी चुनौती रहती है। मॉडल पुलिस लाइन विकसित करने पर जोर एसपी रहते हुए विनीत जायसवाल ने गोंडा पुलिस लाइन को मॉडल पुलिस लाइन के रूप में विकसित करने की दिशा में भी काम किया। पुलिसकर्मियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए पुलिस कैफे, पुलिस जिम और पुलिसकर्मियों के बच्चों के लिए शिशु क्रेच जैसी सुविधाएं विकसित की गईं। इसके अलावा भ्रष्टाचार के मामलों में भी कई पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

अब शासन के नए आदेश के बाद विनीत जायसवाल सुल्तानपुर के पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं बिजनौर के एसपी अभिषेक झा गोंडा के नए पुलिस कप्तान होंगे। उनके कार्यभार संभालने के बाद जिले की कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग को लेकर नई दिशा में काम आगे बढ़ने की उम्मीद है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें