Thu, 23 Apr 2026
Breaking News
परसपुर , गोंडा : भाजपा जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि भूपेंद्र सिंह पर जानलेवा फायरिंग, 40 घंटे बाद दर्ज हुआ मुकदमा | परसपुर, गोंडा : 23 अप्रैल को जारी होगा यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट, शाम 4 बजे होगा ऐलान | शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश ब्राह्मणों में प्रथम है : पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर फिर होगा वायुसेना का युद्धाभ्यास:दिन-रात गरजेंगे फाइटर प्लेन, | परसपुर, गोंडा : चुनावी रंजिश में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि पर फायरिंग, हालत गंभीर, लखनऊ रेफर | परसपुर , गोंडा : देवीपाटन मंडल में नवनियुक्त आयुक्त का आगमन, अधिकारियों ने किया स्वागत | परसपुर , गोंडा : चुनावी रंजिश में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि पर जानलेवा फायरिंग, लखनऊ रेफर | परसपुर , गोंडा : यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 40 आईएएस अधिकारियों के तबादले, देवीपाटन मंडल की कमान दुर्गा शक्ति नागपाल को | Big News : शेखर न्यूज़ पर बड़ी एवं प्रमुख खबरें | शेखर न्यूज़ पर आज का राशिफल : अयोध्या के विद्वान आचार्य द्वारा निर्मित राशिफल अपने नाम के प्रथम अक्षर से देखें | शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश बैजलपुर गाजियाबाद प्रयागराज : सुबह 8:30 बजे तक की बड़ी एवं प्रमुख खबरें | परसपुर , गोंडा : भाजपा जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि भूपेंद्र सिंह पर जानलेवा फायरिंग, 40 घंटे बाद दर्ज हुआ मुकदमा | परसपुर, गोंडा : 23 अप्रैल को जारी होगा यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट, शाम 4 बजे होगा ऐलान | शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश ब्राह्मणों में प्रथम है : पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर फिर होगा वायुसेना का युद्धाभ्यास:दिन-रात गरजेंगे फाइटर प्लेन, | परसपुर, गोंडा : चुनावी रंजिश में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि पर फायरिंग, हालत गंभीर, लखनऊ रेफर | परसपुर , गोंडा : देवीपाटन मंडल में नवनियुक्त आयुक्त का आगमन, अधिकारियों ने किया स्वागत | परसपुर , गोंडा : चुनावी रंजिश में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि पर जानलेवा फायरिंग, लखनऊ रेफर | परसपुर , गोंडा : यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 40 आईएएस अधिकारियों के तबादले, देवीपाटन मंडल की कमान दुर्गा शक्ति नागपाल को | Big News : शेखर न्यूज़ पर बड़ी एवं प्रमुख खबरें | शेखर न्यूज़ पर आज का राशिफल : अयोध्या के विद्वान आचार्य द्वारा निर्मित राशिफल अपने नाम के प्रथम अक्षर से देखें | शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश बैजलपुर गाजियाबाद प्रयागराज : सुबह 8:30 बजे तक की बड़ी एवं प्रमुख खबरें | परसपुर , गोंडा : भाजपा जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि भूपेंद्र सिंह पर जानलेवा फायरिंग, 40 घंटे बाद दर्ज हुआ मुकदमा | परसपुर, गोंडा : 23 अप्रैल को जारी होगा यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट, शाम 4 बजे होगा ऐलान | शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश ब्राह्मणों में प्रथम है : पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर फिर होगा वायुसेना का युद्धाभ्यास:दिन-रात गरजेंगे फाइटर प्लेन, | परसपुर, गोंडा : चुनावी रंजिश में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि पर फायरिंग, हालत गंभीर, लखनऊ रेफर | परसपुर , गोंडा : देवीपाटन मंडल में नवनियुक्त आयुक्त का आगमन, अधिकारियों ने किया स्वागत | परसपुर , गोंडा : चुनावी रंजिश में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि पर जानलेवा फायरिंग, लखनऊ रेफर | परसपुर , गोंडा : यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 40 आईएएस अधिकारियों के तबादले, देवीपाटन मंडल की कमान दुर्गा शक्ति नागपाल को | Big News : शेखर न्यूज़ पर बड़ी एवं प्रमुख खबरें | शेखर न्यूज़ पर आज का राशिफल : अयोध्या के विद्वान आचार्य द्वारा निर्मित राशिफल अपने नाम के प्रथम अक्षर से देखें | शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश बैजलपुर गाजियाबाद प्रयागराज : सुबह 8:30 बजे तक की बड़ी एवं प्रमुख खबरें |

: सहारनपुर से दिल्ली जा रही पैसेंजर ट्रेन में लगी आग, इंजन सहित दो डब्बे हुए जलकर राख 

शुभम पाण्डेय विशेष संपादक / Sat, Mar 5, 2022 / Post views : 26

Share:
यूपी के सहारनपुर से दिल्‍ली जा रही पैसेंजर ट्रेन में शनिवार की सुबह मेरठ के दौराला स्‍टेशन पर अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि ट्रेन के ब्रेक जाम होने के चलते यह हादसा हुआ। आग की तेज लपटों से ट्रेन के इंजन सहित दो डिब्‍बे जलकर राख हो गए। प्रत्‍यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेन जैसे ही दौराला स्‍टेशन पर पहुंची उसके इंजन में नीचे से तेज आग लग गई। इंजन के पास के डिब्‍बों में सवार यात्रियों को पैर के नीचे से धुआं और चिंगारी निकलती दिखी तो वे शोर मचाते हुए नीचे उतरकर प्‍लेटफार्म पर दौड़ पड़े। उन्‍होंने अन्‍य यात्रियों और ड्राइवर को आगाह किया। ट्रेन में आग की सूचना मिलते ही पीछे के डिब्‍बों में सवार यात्रियों के बीच भी हड़कंप मच गया। वे आनन-फानन में ट्रेन से उतर गए और दूसरे यात्रियों को बताने के लिए शोर मचाते हुए प्‍लेटफार्म पर दौड़ने लगे। उधर, देखते ही देखते इंजन में आग ने विकराल रूप ले लिया। आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। आग पीछे के डिब्‍बों में फैलने लगी। रेलवे प्रशासन जब तक दमकल गाड़ियां मंगा पाता तब तक इंजन सहित दो डिब्‍बे आग की चपेट में आ चुके थे। आग इतनी तेज थी कि थोड़ी ही देर में दोनों डिब्‍बे जलकर राख हो गए। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों से आग बुझाने की कोशिश की जाने लगी। इस बीच कुछ यात्रियों की मदद से ट्रेन के अन्‍य डिब्‍बों को काटकर अलग किया गया। देवबंद से ही आ रही थी आवाज और दुर्गन्‍ध ट्रेन से उतरकर अपनी जान बचाने वाले यात्रियों ने बताया कि देवबंद से ही उन्‍हें कुछ आवाज सुनाई दे रही थी। दुर्गंध भी महसूस हो रही थी। लेकिन तब किसी को इसकी वजह समझ नहीं आई। फिर अचानक सीट के नीचे से धुआं निकलना शुरू हो गया। कुछ यात्रियों का कहना है कि उन्‍होंने इंजन में मौजूद ड्राइवर तक धुआं निकलने की बात पहुंचाने के लिए काफी शोर मचाया लेकिन बात उन तक पहुंच नहीं सकी। मटौर गांव पहुंचते-पहुंचते धुआं काफी बढ़ गया। इससे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। दौराला स्‍टेशन पर ट्रेन रुकते ही यात्री नीचे उतरकर चिल्‍लाते हुए दौड़ पड़े।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें