Mon, 24 Aug 2026
Breaking News
भगवत कथा सुनने मात्र से ही मिलती है सद्गति : कथा ब्यास अभिषेक दास | संत त्यागी जी महाराज की भव्य कांवर यात्रा : जगह जगह बंदन पूजन लगभग पचास हजार कावरिया करेंगे छोटी काशी गोला में जलाभिषेक शिव शक्ति सनातन सेवा समिति का भव्य आयोजन | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : 978 दिन बाद गोंडा से विदाई, विनीत जायसवाल बने सुल्तानपुर के एसपी; अभिषेक झा संभालेंगे गोंडा की कमान | सीतापुर डीएम और मंत्री का स्थलीय निरीक्षण : फिर भी हादसे के इंतजार में शारदा सहायक नहर का पुल पोंगली पुर | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : पक्की सड़क की आस में पूरे पंडित गांव के ग्रामीण, बारिश में कीचड़ बनी मुसीबत | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : ध्वजारोहण के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : तिरंगे की शान में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 600 से अधिक छात्र-छात्राएं व अभिभावक हुए शामिल | तिरंगा रंग में रंगी राजधानी लखनऊ : हजरत गंज सहित सरकारी स्थलों को तिरंगा लाइट से सजाया गया है | शाम 6:00 बजे तक की बड़ी एवं प्रमुख खबरें : 15 अगस्त 2026 | सच्ची और सीधी लेखनी : देहावसान पर स्वयं डॉक्टर रहीं उनका लेख | भगवत कथा सुनने मात्र से ही मिलती है सद्गति : कथा ब्यास अभिषेक दास | संत त्यागी जी महाराज की भव्य कांवर यात्रा : जगह जगह बंदन पूजन लगभग पचास हजार कावरिया करेंगे छोटी काशी गोला में जलाभिषेक शिव शक्ति सनातन सेवा समिति का भव्य आयोजन | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : 978 दिन बाद गोंडा से विदाई, विनीत जायसवाल बने सुल्तानपुर के एसपी; अभिषेक झा संभालेंगे गोंडा की कमान | सीतापुर डीएम और मंत्री का स्थलीय निरीक्षण : फिर भी हादसे के इंतजार में शारदा सहायक नहर का पुल पोंगली पुर | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : पक्की सड़क की आस में पूरे पंडित गांव के ग्रामीण, बारिश में कीचड़ बनी मुसीबत | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : ध्वजारोहण के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : तिरंगे की शान में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 600 से अधिक छात्र-छात्राएं व अभिभावक हुए शामिल | तिरंगा रंग में रंगी राजधानी लखनऊ : हजरत गंज सहित सरकारी स्थलों को तिरंगा लाइट से सजाया गया है | शाम 6:00 बजे तक की बड़ी एवं प्रमुख खबरें : 15 अगस्त 2026 | सच्ची और सीधी लेखनी : देहावसान पर स्वयं डॉक्टर रहीं उनका लेख | भगवत कथा सुनने मात्र से ही मिलती है सद्गति : कथा ब्यास अभिषेक दास | संत त्यागी जी महाराज की भव्य कांवर यात्रा : जगह जगह बंदन पूजन लगभग पचास हजार कावरिया करेंगे छोटी काशी गोला में जलाभिषेक शिव शक्ति सनातन सेवा समिति का भव्य आयोजन | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : 978 दिन बाद गोंडा से विदाई, विनीत जायसवाल बने सुल्तानपुर के एसपी; अभिषेक झा संभालेंगे गोंडा की कमान | सीतापुर डीएम और मंत्री का स्थलीय निरीक्षण : फिर भी हादसे के इंतजार में शारदा सहायक नहर का पुल पोंगली पुर | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : पक्की सड़क की आस में पूरे पंडित गांव के ग्रामीण, बारिश में कीचड़ बनी मुसीबत | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : ध्वजारोहण के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : तिरंगे की शान में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 600 से अधिक छात्र-छात्राएं व अभिभावक हुए शामिल | तिरंगा रंग में रंगी राजधानी लखनऊ : हजरत गंज सहित सरकारी स्थलों को तिरंगा लाइट से सजाया गया है | शाम 6:00 बजे तक की बड़ी एवं प्रमुख खबरें : 15 अगस्त 2026 | सच्ची और सीधी लेखनी : देहावसान पर स्वयं डॉक्टर रहीं उनका लेख |

: लखनऊ : मदरसे में छात्रों को जंजीर से जकड़ा, बरसाए गए बेंत...शरीर पर कई जगह मिले निशान

शुभम पाण्डेय विशेष संपादक / Sat, May 28, 2022 / Post views : 95

Share:

लखनऊ के एक मदरसे में छात्रों की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। छात्रों ने मदरसा शिक्षकों पर बेंत से पीटने और पैर में जंजीर बांध कर रखने का आरोप लगाया।

लखनऊ के गोसाईंगंज शिवलर स्थित सुफ्फामदीनतुल उलमा मदरसे में छात्रों के पैरों में बेडियां डाल कर रखा गया था। शुक्रवार को दो छात्र मदरसे से भाग कर गांव में पहुंच गए। ग्रामीणों ने बच्चों के पैर में जंजीर पड़ी देख उन्हें रोक लिया। छात्रों ने मदरसा शिक्षकों पर बेंत से पीटने और पैर में जंजीर बांध कर रखने का आरोप लगाया। मासूमों के साथ बर्बर व्यवहार किए जाने की सूचना ग्रामीणें ने ही पुलिस को दी। कुछ लोगों ने वीडियो बना कर भी सोशल मीडिया में वॉयरल कर दिया था। गोसाईंगंज पुलिस का कहना है कि परिवार वालों ने मदरसे के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने की बात कही है। अगर कोई तहरीर मिलती है तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 

पढ़ाई नहीं करने पर होती थी पिटाई
गोसाईंगंज रनियामऊ निवासी शेरा का बेटा शहबाज गोसाईंगंज स्थित मदरसे में पढ़ता है। उसके साथ बाराबंकी जरमामऊ निवासी राजू भी पढ़ाई कर रहा है। दोनों बच्चे शुक्रवार को मदरसे से बाहर भाग आए थे। उनके पैरों में जंजीर बंधी हुई थी। जिसमें ताला भी डाला गया था। शहबाज और राजू गांव के पास पहुंच कर रो रहे थे। उसी दौरान ग्रामीणों की नजर मासूमों पर पड़ी। पूछताछ किए जाने पर सुफ्फामदीनतुल उलमा मदरसे के शिक्षकों पर शहबाज और राजू ने आरोप लगाया था। इंस्पेक्टर गोसाईंगंज शैलेंद्र गिरि के मुताबिक शहबाज के पिता शेरा को सूचना दी गई थी। जिसके बाद वह थाने आए थे। शेरा ने पुलिस को बताया कि शहबाज पढ़ाई नहीं करता है। वह पहले भी दो बार मदरसे से भाग चुका है। इसलिए उन्होंने ही शिक्षकों को शहबाज के साथ सख्ती बरतने के लिए कहा था। इंस्पेक्टर के अनुसार शेरा ने मदरसा शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने की बात भी कही है। वहीं, बाराबंकी निवासी राजू के पिता ने भी फोन पर मदरसे के खिलाफ कार्रवाई नहीं किए जाने की बात दोहराई है। 
शरीर की चोट बयां कर रही थी हकीकत
शहबाज और राजू के हाथ और पैर में कई जगह बेंत से पीटे जाने के निशान थे। ग्रामीणों के सामने भी छात्रों ने मदरसा शिक्षकों पर आरोप लगाए थे। उनका दावा था कि पढ़ने के लिए दबाव डाला जाता है। पाठ याद नहीं करने पर शिक्षक पीटते हैं। इसी वजह से उनके शरीर पर यह निशान बने हैं। छात्रों की बात सुन कर ग्रामीण भी अवाक रह गए थे। 

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें