शुभम पाण्डेय विशेष संपादक / Mon, Apr 11, 2022 / Post views : 107
उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के ट्रांस हिंडन इलाके में दो निजी स्कूलों के पांच छात्र कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद से दोनों स्कूलों में अवकाश की घोषणा की गई है। स्कूल अब 19 अप्रैल तक ऑनलाइन क्लास लेंगे। अभयखंड -3 स्थित निजी स्कूल के दो छात्रों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।
स्कूल के प्रशासनिक सहायक ने बताया कि है कि जूनियर और सीनियर कक्षा के छात्र-छात्राओं की ऑनलाइन पढ़ाई होगी। इसके बाद अलग-अलग दिन अवकाश होने से स्कूल अब 19 अप्रैल को खुलेगा। इसके अलावा वैशाली के एक निजी स्कूल में भी तीन छात्रों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। अभिभावकों से मिली सूचना के बाद स्कूल दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन