जनार्दन पाण्डेय विशेष संवाददाता देवीपाटन अयोध्या मंडल / Thu, Jun 30, 2022 / Post views : 100
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस नहीं, एकनाथ शिंदे होंगे. इसकी घोषणा खुद देवेंद्र फडणवीस ने शिंदे की मौजूदगी में की. शिंदे शाम के साढ़े सात बजे राजभवन में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. फडणवीस ने बताया कि आज सिर्फ एकनाथ शिंदे का शपथ ग्रहण होगा. मैं एकनाथ शिंदे के मंत्रिमंडल से बाहर रहूंगा.
उन्होंने कहा कि 2019 में बीजेपी और शिवसेना ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा था. हमें उस वक्त पूर्ण बहुमत मिला था. प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हमें बड़ी जीत मिली थी. फडणवीस ने कहा कि एकनाथ शिंदे लगातार उद्धव ठाकरे से कहते रहे की आप महाविकास अघाडी (कांग्रेस-एनसीपी-शिवसेना गठबंधन) सरकार से बाहर निकलिए लेकिन उद्धव ठाकरे ने एकनाथ शिंदे की एक नहीं सुनी.
विज्ञापन
विज्ञापन