आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Fri, May 13, 2022 / Post views : 126
अयोध्या जिले के विभिन्न क्षेत्रों के अपात्र राशन कार्ड धारकों ने अपना राशन कार्ड तहसीलों पर सरेंडर करना शुरू कर दिया है। राशन कार्ड सरेंडर करने की आखिरी तारीख नजदीक आते ही अपात्रों ने राशन कार्ड सरेंडर करना प्रारंभ कर दिया है। राशन कार्ड सरेंडर करने की आखिरी तारीख 15 मई है इसके बाद सभी अपात्र राशन कार्ड धारकों के विरूद्ध FIR दर्ज कर रिकवरी भी कराई जाएगी। जिला पूर्ति अधिकारी ने आग्रह किया है कि सभी अपात्र राशन कार्ड धारक जल्द से जल्द अपना राशन कार्ड सरेंडर कर रिकवरी व प्रशासन की कार्यवाही से बच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन