आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Tue, Mar 24, 2026 / Post views : 128
दम्पति समेत तीन सरयू एक्सप्रेस ट्रेन पर हुए जहरखुरानी का शिकार, अस्पताल में भर्ती
सुल्तानपुर में सोमवार रात सरयू एक्सप्रेस ट्रेन में जहरखुरानी का मामला प्रकाश में आया है। दम्पति समेत तीन को जहरखुरानी के सदस्यों ने अपना शिकार बनाया है। तीनों को बेहोशी के आलम में आरपीएफ टीम ने राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया जहां उनका इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, बिहार प्रांत के चम्पारन अंतर्गत कल्याणपुर निवासी हृदय नंद चौबे (84 वर्ष) पुत्र गोपाल चौबे, उनकी पत्नी शैला देवी (76 वर्ष) और अनिल चौबे (40 वर्ष) सरयू एक्सप्रेस ट्रेन से प्रयागराज से आ रहे थे। रास्ते में ट्रेन पर ही वे जहरखुरानी गिरोह के शिकार हुए। ट्रेन जब सुल्तानपुर पहुंची तो यात्रियों ने जीआरपी व आरपीएफ को सूचना दिया। जिस पर ट्रेन को कुछ समय के लिए रोक कर तीनों को उतारा गया और एम्बुलेंस से आरपीएफ की टीम तीनों को लेकर राजकीय मेडिकल ले गई।
यहां पर तीनों बेहोशी की स्थिति में थे। जेब में मौजूद टिकट और आधार कार्ड से इनकी पहचान हुई। इसके बाद डॉक्टरों ने इनका इलाज शुरू किया। ह्रदय नंद की हालत सीरियस देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें ऑक्सीजन दिया है। इस बीच इनके परिजनों को भी सूचना देने का प्रयास किया जा रहा है।
आरपीएफ इंचार्ज रामकुमार वर्मा ने बताया मामला संज्ञान में है। लेकिन ये कहां और कैसे हुआ इसके बारे में जानकारी तब ही दी जा सकती है जब तीनो यात्री होश में आ जाए। ये भी तभी पता चल पाएगा ये कैसे प्रयागराज पहुंचे और फिर सरयू एक्सप्रेस से कहां जा रहे थे। फिलहाल इस घटना ने आरपीएफ और जीआरपी की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल कर रख दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन