धीरेश त्रिवेदी लखनऊ संवाददाता / Mon, Aug 3, 2026 / Post views : 25
सीतापुर के थानगांव थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे कांवड़ यात्रा के लिए लोगों को जागरूक करने निकली एक टीम दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई। राजापुर गांव के पास हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में डीजे वाहन आ जाने से उसमें करंट उतर गया।
हादसे में दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार अन्य युवक झुलस गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।
ग्राम चेद्दापुरवा निवासी गुड्डू यादव और ग्राम धौरा निवासी संतोष यादव डीजे वाहन की छत पर बैठकर कांवड़ यात्रा को लेकर लोगों को जागरूक कर रहे थे। राजापुर गांव के पास पहुंचते ही वाहन ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गया। इसके चलते पूरे वाहन में करंट फैल गया और छत पर बैठे युवक इसकी चपेट में आ गए
इस हादसे में गुड्डू और संतोष की मौत हो गई
एवं चार अन्य युवक गंभीर रूप से झुलस गए। सूचना मिलते ही थानगांव पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को रेउसा अस्पताल भिजवाया, जहां उनका उपचार जारी है।
की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने हादसे के कारणों की जांच शुरू करा दी है। वहीं, इस दर्दनाक घटना के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। गांव में शोक का माहौल है और बड़ी संख्या में लोग पीड़ित परिवारों के घर पहुंचकर परिजनों को दिलासा तसल्ली दे रहे हैं।
एएसपी दक्षिणी दुर्गेश सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि डीजे वाहन हाईटेंशन लाइन की चपेट में कैसे आया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
भाजपा नेता सुजीत अवस्थी ने कहा कि घटना बहुत ही मार्मिक है इसमें एक्स ई एन विद्युत विभाग महबूदाबाद को जो सरकार द्वारा जो निर्देश दिया गया था उसका पूर्ण रूप से पालन करते तो उक्त घटना न होती उन्होंने प्रशासन से अपील की कि उक्त घटना से सभी क्षेत्र वासी दुखी हैं प्रशासन से अनुरोध है कि प्रकरण को जिला प्रशासन संज्ञान में ले जिससे उक्त जैसी घटना दोबारा न हो
विज्ञापन
विज्ञापन