नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Sat, Oct 15, 2022 / Post views : 118
परसपुर गोंडा : परसपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में उस समय कोहराम मच गया जब बाढ़ के पानी में डूबकर भाई बहन की मौत हो गई जिससे परिजनों में मातम छा गया। इसकी खबर सुनकर शनिवार की सुबह ग्रामीण इकट्ठा हो गए। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। परसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम चरसड़ी के खाले पुरवा निवासी दानपाल का पांच वर्षीय पुत्र सनी व दो वर्षीय पुत्री लक्ष्मी खेलते वक्त सड़क किनारे भरे गहरे पानी में उतर गए जिससे दो मासूम बच्चों की पानी में डूबकर मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन