आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Thu, Feb 29, 2024 / Post views : 124
पश्चिम बंगाल के संदेशखाली हिंसा के मुख्य आरोपी और टीएमसी नेता शाहजहां शेख को गिरफ्तार कर लिया गया है. बंगाल पुलिस ने कोलकाता हाई कोर्ट के आदेश उसे गिरफ्तार किया है. पुलिस ने शाहजहां को बीती रात सरबेरिया इलाके से उठाया गया है. उसके बाद सुबह करीब पांच बजे बशीरहाट में पुलिस लॉकअप में लाया गया है. सूत्रों की मानें तो बंगाल पुलिस उसे आज ही कोर्ट में पेश करेगी.
मिनाखन के एसडीपीओ अमीनुल इस्लाम खान ने शाहजहां की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि बंगाल पुलिस ने टीएमसी नेता शेख शाहजहां को नॉर्थ 24 परगना के मिनाखन इलाके से गिरफ्तार किया है. उसे आज ही बशीरहाट कोर्ट में पेश किया जाएगा.
Https://www.shekharnews.com
विज्ञापन
विज्ञापन