आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Thu, Mar 12, 2026 / Post views : 46
13 साल से कम उम्र के बच्चों लिए व्हाट्सएप लाएगा नया फीचर
👉माता-पिता के पास होगा अकाउंट का कंट्रोल
➡️लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp जल्द ही बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक नया फीचर लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है।
➡️व्हाट्सएप जल्द ही 'पैरेंट मैनेज्ड अकाउंट' नाम का एक फीचर जोड़ने पर विचार कर रहा है।
➡️इस फीचर का उद्देश्य बच्चों के लिए वाट्सएप को धिक सुरक्षित बनाना है।
➡️रिपोर्ट्स के मुताबिक यह सिस्टम खास तौर पर 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए डिजाइन किया जा रहा है।
➡️इसके तहत बच्चों का व्हाट्सएप अकाउंट उनके माता-पिता के अकाउंट से लिंक किया जाएगा, जिससे पैरेंट्स बच्चों की व्हाट्सएप गतिविधियों पर नजर रख सकेंगे।
➡️इस नए फीचर के आने के बाद माता-पिता को कई तरह के कंट्रोल मिलेंगे।
➡️वे यह तय कर पाएंगे कि बच्चे को कौन-कौन मैसेज भेज सकता है, किन लोगों को कॉन्टैक्ट लिस्ट में रखा जा सकता है और बच्चे को किन ग्रुप्स में जोड़ा जा सकता है।
➡️इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बच्चे सुरक्षित माहौल में मैसेजिंग कर सकें और अनजान लोगों के संपर्क में न आएं WhatsApp के इस सिस्टम में बच्चों के अकाउंट पर कुछ सीमाएं भी लगाई जाएंगी।
➡️रिपोर्ट के अनुसार बच्चों को एप के कुछ एडवांस फीचर्स इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं होगी।
➡️इनमें स्टेटस अपडेट फीचर, चैनल्स और मेटा एआई से जुड़े फीचर्स शामिल नहीं होंगे।
➡️इस नए सिस्टम में कुछ अतिरिक्त सुरक्षा फीचर्स भी दिए जा सकते हैं।
➡️रिपोर्ट्स के मुताबिक अगर किसी अनजान या संदिग्ध व्यक्ति से मैसेज आता है तो उसे अलग फोल्डर में भेज दिया जाएगा।
➡️माता-पिता इन मैसेज को देख सकेंगे और जरूरत पड़ने पर उस व्यक्ति को ब्लॉक भी कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन