नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Sat, Oct 21, 2023 / Post views : 128


तरबगंज गोण्डा : तरबगंज जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत हर घर जल हर घर नल योजना के तहत शनिवार को विकास खण्ड तरबगंज के ग्राम पंचायत वेउंदा उपरहर में आंगनवाड़ी के माध्यम से महिलाओं के साथ स्वच्छता एवं पेयजल की बैठक की गई है जिसमें प्रशिक्षिका अर्पिता शर्मा ने बताया कि स्वस्थ परिवार के लिए पेयजल एवं स्वच्छता गतिविधियां नियमित होना आवश्यक है क्योंकि सबसे ज्यादा बीमारियां अशुद्ध पेयजल व स्वच्छता न होने के कारण होती है कार्यक्रम में उपस्थिति कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर तरबगंज दीपक कुमार गुप्ता और पंचायत सहायक वेउदा उपरहर सूर्य प्रताप सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन