Wed, 05 Aug 2026
Breaking News
सीतापुर में विद्युत तारों से टकराया डीजे दो की मौत : चार झुलसे, कावरियों को जागरूक करने के लिए निकले थे | बड़े ही हर्ष उल्लास से मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व : जगह जगह पूजन वंदन किया गया | विधायक निवास लखनऊ की सातवीं मंजिल से गिरे पूर्व मंत्री : हुई मौत आत्महत्या या हादसा पुलिस कर रही जॉच | गायक मुकेश के बारे में लेख.... : बहन की शादी में गए गानों से फिल्मी बुलंदियों तक का सफर मुकेश ने कैसे तय किया देखें | उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट : बलिया में नहर टूटी , एक्सप्रेस वे पर सड़क हुई क्षतिग्रस्त | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रत्न अवार्ड 2026 से सम्मानित हुए इंटरनेशनल जादूगर 'मिस्टर इंडिया' | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत, पिकअप के बोनट पर शव रखकर थाने पर दो घंटे किया प्रदर्शन, चालक पर मुकदमा दर्ज | शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा : लिखा पत्र, सीजेपी ने कहा काकरोच की हुई जीत | सीतापुर में सात फर्जी शिक्षकों पर कड़ी कार्यवाही : सेवा समाप्त कर एफ आई आर के आदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : धान की सीधी बुवाई वाले खेतों का वैज्ञानिकों एवं उच्च अधिकारियों ने किया निरीक्षण, किसानों को दिए महत्वपूर्ण सुझाव | सीतापुर में विद्युत तारों से टकराया डीजे दो की मौत : चार झुलसे, कावरियों को जागरूक करने के लिए निकले थे | बड़े ही हर्ष उल्लास से मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व : जगह जगह पूजन वंदन किया गया | विधायक निवास लखनऊ की सातवीं मंजिल से गिरे पूर्व मंत्री : हुई मौत आत्महत्या या हादसा पुलिस कर रही जॉच | गायक मुकेश के बारे में लेख.... : बहन की शादी में गए गानों से फिल्मी बुलंदियों तक का सफर मुकेश ने कैसे तय किया देखें | उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट : बलिया में नहर टूटी , एक्सप्रेस वे पर सड़क हुई क्षतिग्रस्त | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रत्न अवार्ड 2026 से सम्मानित हुए इंटरनेशनल जादूगर 'मिस्टर इंडिया' | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत, पिकअप के बोनट पर शव रखकर थाने पर दो घंटे किया प्रदर्शन, चालक पर मुकदमा दर्ज | शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा : लिखा पत्र, सीजेपी ने कहा काकरोच की हुई जीत | सीतापुर में सात फर्जी शिक्षकों पर कड़ी कार्यवाही : सेवा समाप्त कर एफ आई आर के आदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : धान की सीधी बुवाई वाले खेतों का वैज्ञानिकों एवं उच्च अधिकारियों ने किया निरीक्षण, किसानों को दिए महत्वपूर्ण सुझाव | सीतापुर में विद्युत तारों से टकराया डीजे दो की मौत : चार झुलसे, कावरियों को जागरूक करने के लिए निकले थे | बड़े ही हर्ष उल्लास से मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व : जगह जगह पूजन वंदन किया गया | विधायक निवास लखनऊ की सातवीं मंजिल से गिरे पूर्व मंत्री : हुई मौत आत्महत्या या हादसा पुलिस कर रही जॉच | गायक मुकेश के बारे में लेख.... : बहन की शादी में गए गानों से फिल्मी बुलंदियों तक का सफर मुकेश ने कैसे तय किया देखें | उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट : बलिया में नहर टूटी , एक्सप्रेस वे पर सड़क हुई क्षतिग्रस्त | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम रत्न अवार्ड 2026 से सम्मानित हुए इंटरनेशनल जादूगर 'मिस्टर इंडिया' | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत, पिकअप के बोनट पर शव रखकर थाने पर दो घंटे किया प्रदर्शन, चालक पर मुकदमा दर्ज | शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा : लिखा पत्र, सीजेपी ने कहा काकरोच की हुई जीत | सीतापुर में सात फर्जी शिक्षकों पर कड़ी कार्यवाही : सेवा समाप्त कर एफ आई आर के आदेश | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : धान की सीधी बुवाई वाले खेतों का वैज्ञानिकों एवं उच्च अधिकारियों ने किया निरीक्षण, किसानों को दिए महत्वपूर्ण सुझाव |

: गोंडा : अखिल भारतीय कुश्ती दंगल में लक्ष्मणदास की शानदार जीत, गामा–जोगेंद्र का मुकाबला बराबरी पर छूटा

नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Tue, Dec 30, 2025 / Post views : 176

Share:

परसपुर (गोण्डा)। नगर पंचायत परसपुर स्थित तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज के खेल मैदान परिसर में महंथ मुरारीदास जी की स्मृति में आयोजित दो दिवसीय अखिल भारतीय कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का भव्य समापन उत्साह और रोमांच के साथ हुआ, जिसमें देश के विभिन्न प्रदेशों से आए नामचीन पहलवानों ने अखाड़े में अपने दांव-पेंच और दमखम का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों को खूब रोमांचित किया। दो दिनों तक चले इस प्रतिष्ठित आयोजन में कुल 11 कुश्तियां कराई गईं, जिनमें पांच मुकाबले निर्णायक रहे जबकि छह मुकाबले बराबरी पर समाप्त हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक प्रतिनिधि सूरज सिंह द्वारा पहलवानों को साफा बांधकर किया गया। प्रतियोगिता की पहली कुश्ती में गाजीपुर के श्याम सुंदर ने राजस्थान के संदीप पहलवान को पराजित कर विजयी आगाज किया। इसके बाद कौड़िया के रामानंद ने बाराबंकी के आयुष पहलवान को मात दी। अवध धाम से आए लक्ष्मणदास पहलवान ने उत्तराखंड के सोनू पहलवान को मात्र 30 सेकेंड में करारी पटखनी देकर अखाड़े में तालियां बटोरीं, वहीं बाद में सोनू पहलवान ने बरेली के मंशा पहलवान को पराजित कर अपनी मजबूत वापसी दर्ज कराई। फिरोजाबाद के लव पहलवान ने गाजीपुर के निरहू पहलवान को शिकस्त दी।

दंगल का मुख्य आकर्षण हनुमानगढ़ी अयोध्या के अवधकेसरी गामा पहलवान और मथुरा के वृजकेसरी जोगेंद्र पहलवान के बीच हुआ मुकाबला रहा, जिसमें दोनों पहलवानों ने एक-दूसरे पर एक से बढ़कर एक दांव आजमाए, लेकिन लंबे और कड़े संघर्ष के बाद यह बहुप्रतीक्षित कुश्ती बराबरी पर छूट गई। अन्य बराबरी के मुकाबलों में विनोद सिंह गाजीपुर बनाम लव फिरोजाबाद, विनोद गाजीपुर बनाम श्याम पहलवान फिरोजाबाद, गोलू दिल्ली बनाम रवि झांसी, गुल्ला गुर्जर उत्तराखंड बनाम स्टील बॉडी हरिद्वार तथा भीम आगरा बनाम गोलू गोण्डा शामिल रहे। प्रतियोगिता में एनाउंसमेंट का दायित्व वसीम टाइगर गाजीपुर और शिव विलास पहलवान बांदा ने संभाला, जबकि रेफरी की भूमिका मनोज उर्फ शैतान पहलवान बुंदेलखंड ने निभाई। आयोजन के दौरान अनुज सिंह पुत्ती सिंह , मोनू सिंह, जितेंद्र सिंह, राजेश सिंह ‘राजू मास्टर’, कृष्ण कुमार सिंह, जादूगर मिस्टर इंडिया, राजू प्रधान, बबलू सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक, खेल प्रेमी और ग्रामीण दर्शक मौजूद रहे। सफल कुश्ती दंगल ने ग्रामीण खेल संस्कृति को नई ऊर्जा दी और पारंपरिक भारतीय अखाड़े की गौरवशाली परंपरा को जीवंत किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें