नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Fri, May 31, 2024 / Post views : 147
परसपुर गोंडा : परसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गाँव निवासिनी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गत 21मई की सुबह तकरीबन छः बजे उसकी पुत्री घर से कहीं चली गयी। जिसकी गुमसुदगी स्थानीय थाने में दर्ज कराया गया।काफी खोजबीन करने पर पता चला कि उसकी पुत्री को उसी के गांव का एक युवक बहला फुसलाकर कहीं भगा ले गया है। इस बावत थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार शुक्ला ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर के आधार पर ग्राम मरचौर पण्डित पुरवा निवासी शिवकुमार मिश्रा उर्फ गोली के विरुद्ध विधि संगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच कर अपहरणकर्ता के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन