Tue, 06 Oct 2026
Breaking News
परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : नौकरी के नाम पर 10.25 लाख की ठगी में दो गिरफ्तार, मकान कब्जा करने के लगे आरोप | 30सितम्बर 2026 : शेखर न्यूज़ परआज दोपहर 2:30 बजे की बड़ी खबरें...........* | मिर्जापुर में वरिष्ठ पत्रकार के निधन,पत्रकार जगत मेहानि : मिर्जापुर से दुखद समाचार, न्यूज़ चैनल के मिर्जापुर प्रभारी एवं ब्यूरो प्रमुख की असामयिक मृत्यु | 28.09.2026 : देश और राज्यों की बड़ी खबरें.... | लहरपुर नगरपालिका परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन : ई ओ लहरपुर सहित गणमान्य व्यक्ति एवं सफाई कर्मचारी रहे मौजूद | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : छह साल के रुद्र ने किया कमाल, 45 सेकेंड में सुनाए यूपी के 75 जिलों के नाम | नगर पालिका लहरपुर में गजल गंगा पुस्तक का हुआ विमोचन : अधिशाषी अभियंता और पालिका अध्यक्ष समेत गणमान्य सदस्य रहे मौजूद | इंटौजा टोलप्लाजा पर एस टी एफ ने मारा छापा : सीसीटीवी डीवीआर की जब्त, कंपनी ने नहीं दिये रिकॉर्ड के दस्तावेज | Big News : सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें 23- सितंबर - बुधवार | क्या स्वर्ग में मिले पुण्य भी एक दिन चुक जाते हैं? : स्वर्ग के लाखों वर्ष भी समाप्त हो जाते हैं… लेकिन मनुष्य का अहंकार उसे कहाँ ले जाता है? | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : नौकरी के नाम पर 10.25 लाख की ठगी में दो गिरफ्तार, मकान कब्जा करने के लगे आरोप | 30सितम्बर 2026 : शेखर न्यूज़ परआज दोपहर 2:30 बजे की बड़ी खबरें...........* | मिर्जापुर में वरिष्ठ पत्रकार के निधन,पत्रकार जगत मेहानि : मिर्जापुर से दुखद समाचार, न्यूज़ चैनल के मिर्जापुर प्रभारी एवं ब्यूरो प्रमुख की असामयिक मृत्यु | 28.09.2026 : देश और राज्यों की बड़ी खबरें.... | लहरपुर नगरपालिका परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन : ई ओ लहरपुर सहित गणमान्य व्यक्ति एवं सफाई कर्मचारी रहे मौजूद | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : छह साल के रुद्र ने किया कमाल, 45 सेकेंड में सुनाए यूपी के 75 जिलों के नाम | नगर पालिका लहरपुर में गजल गंगा पुस्तक का हुआ विमोचन : अधिशाषी अभियंता और पालिका अध्यक्ष समेत गणमान्य सदस्य रहे मौजूद | इंटौजा टोलप्लाजा पर एस टी एफ ने मारा छापा : सीसीटीवी डीवीआर की जब्त, कंपनी ने नहीं दिये रिकॉर्ड के दस्तावेज | Big News : सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें 23- सितंबर - बुधवार | क्या स्वर्ग में मिले पुण्य भी एक दिन चुक जाते हैं? : स्वर्ग के लाखों वर्ष भी समाप्त हो जाते हैं… लेकिन मनुष्य का अहंकार उसे कहाँ ले जाता है? | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : नौकरी के नाम पर 10.25 लाख की ठगी में दो गिरफ्तार, मकान कब्जा करने के लगे आरोप | 30सितम्बर 2026 : शेखर न्यूज़ परआज दोपहर 2:30 बजे की बड़ी खबरें...........* | मिर्जापुर में वरिष्ठ पत्रकार के निधन,पत्रकार जगत मेहानि : मिर्जापुर से दुखद समाचार, न्यूज़ चैनल के मिर्जापुर प्रभारी एवं ब्यूरो प्रमुख की असामयिक मृत्यु | 28.09.2026 : देश और राज्यों की बड़ी खबरें.... | लहरपुर नगरपालिका परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन : ई ओ लहरपुर सहित गणमान्य व्यक्ति एवं सफाई कर्मचारी रहे मौजूद | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : छह साल के रुद्र ने किया कमाल, 45 सेकेंड में सुनाए यूपी के 75 जिलों के नाम | नगर पालिका लहरपुर में गजल गंगा पुस्तक का हुआ विमोचन : अधिशाषी अभियंता और पालिका अध्यक्ष समेत गणमान्य सदस्य रहे मौजूद | इंटौजा टोलप्लाजा पर एस टी एफ ने मारा छापा : सीसीटीवी डीवीआर की जब्त, कंपनी ने नहीं दिये रिकॉर्ड के दस्तावेज | Big News : सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें 23- सितंबर - बुधवार | क्या स्वर्ग में मिले पुण्य भी एक दिन चुक जाते हैं? : स्वर्ग के लाखों वर्ष भी समाप्त हो जाते हैं… लेकिन मनुष्य का अहंकार उसे कहाँ ले जाता है? |

परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : नौकरी के नाम पर 10.25 लाख की ठगी में दो गिरफ्तार, मकान कब्जा करने के लगे आरोप

LIVE

नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Sun, Oct 4, 2026 / Post views : 19

Share:

नियुक्ति के फर्जी दस्तावेज देने और धमकाने का आरोप, दूसरे मामले में 74 लाख रुपये में तय हुआ था मकान का सौदा

गोण्डा। सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 10 लाख 25 हजार रुपये की कथित ठगी के मामले में गिरफ्तार करण वर्मा और अनूप कुमार पाण्डेय को पुलिस ने विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया है। दोनों पर नौकरी लगवाने के नाम पर रकम लेने और फर्जी नियुक्ति संबंधी दस्तावेज उपलब्ध कराने का आरोप है। इसी बीच करण वर्मा पर मकान के सौदे में बकाया रकम का भुगतान नहीं करने, मकान पर कब्जा जमाने और धमकी देने के आरोप भी सामने आए हैं। हालांकि, मकान से जुड़े आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। मामला नगर कोतवाली की सेमरा पुलिस चौकी क्षेत्र से जुड़ा है। पटेल नगर निवासी रियाज अहमद सिद्दीकी ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि करण वर्मा और अनूप कुमार पाण्डेय ने सरकारी विभागों में नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे कुल 10 लाख 25 हजार रुपये लिए थे। आरोप है कि रकम लेने के बाद उन्हें फर्जी और कूटरचित नियुक्ति संबंधी दस्तावेज भी दिए गए। रकम वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। शिकायत के आधार पर नगर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से मिली सूचना पर सर्कुलर रोड स्थित एक किराये के मकान में दबिश देकर करण वर्मा को गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर पुलिस इमरती विसेन स्थित रामप्यारे फिलिंग सेंटर के सामने अनूप कुमार पाण्डेय के मकान पर पहुंची। पुलिस को देखकर पीछे के रास्ते से भागने की कोशिश कर रहे अनूप को भी गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया। 74 लाख में तय हुआ था मकान का सौदा, पांच लाख रुपये एडवांस देने का दावा इसी बीच खैरा बाग निवासी राकेश कुमार श्रीवास्तव ने मीडिया से बातचीत में करण वर्मा पर मकान के सौदे को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। राकेश के मुताबिक, उनके मित्र पंकज कुमार राय के मकान का सौदा करण वर्मा से करीब 74 लाख रुपये में तय हुआ था। आरोप है कि करण ने पांच लाख रुपये अग्रिम देने के बाद मकान की चाबी ले ली और परिवार के साथ उसमें रहने लगा। इसके बाद बकाया रकम देने और मकान का बैनामा कराने में लगातार टालमटोल की गई। राकेश का आरोप है कि जब मकान खाली कराने और शेष रकम के भुगतान की बात उठाई गई तो उन्हें और मकान के केयरटेकर को धमकाया जाने लगा। केयरटेकर की ओर से सेमरा पुलिस चौकी में लिखित शिकायत भी दिए जाने की बात कही गई है। राकेश का आरोप है कि शिकायत के बावजूद आरोपियों के खिलाफ अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई और उन्हें ही बार-बार चौकी बुलाकर कागजात मांगे गए। धमकी देने का आरोप, अधिकारियों से शिकायत के बाद खाली हुआ मकान राकेश श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि केयरटेकर को अनूप पाण्डेय और भास्कर त्रिपाठी के नाम से धमकियां दी जा रही थीं। उनका कहना है कि उच्चाधिकारियों से शिकायत किए जाने के बाद करण वर्मा ने मकान खाली कर दिया, लेकिन धमकियां मिलने का सिलसिला जारी रहने से उनका परिवार भयभीत है। दूसरी ओर, राकेश के मुताबिक, करण वर्मा ने कुछ सप्ताह पहले फोन पर उनसे कहा था कि उनके द्वारा लगाए गए आरोप गलत हैं। सूत्रों के हवाले से यह भी बताया गया कि करण वर्मा ने राकेश श्रीवास्तव के खिलाफ न्यायालय के माध्यम से एक मुकदमा दर्ज कराया है। हालांकि, इस संबंध में मुकदमे के विवरण और आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। फिलहाल नौकरी दिलाने के नाम पर 10 लाख 25 हजार रुपये की कथित ठगी के मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा जा चुका है। वहीं, मकान के सौदे, बकाया रकम, कब्जे और धमकी से जुड़े आरोप अलग हैं, जिनकी पुष्टि संबंधित अभिलेखों और जांच के आधार पर ही हो सकेगी। अब यह देखना होगा कि मकान से जुड़े आरोपों के संबंध में पुलिस क्या कार्रवाई करती है और क्या इस मामले में भी कोई औपचारिक जांच आगे बढ़ती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें