नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Wed, May 29, 2024 / Post views : 156
धर्मनगर परसपुर मार्ग को गड्ढा मुक्त करवाने के लिए सामाजिक कार्यकर्ता डी एन सिंह ने जिला अधिकारी से लगाई गुहार।

परसपुर , गोंडा : परसपुर विकास खण्ड मुख्यालय से लगभग साढ़े सात किलोमीटर धर्मनगर चौराहे तक जाने वाली सड़क एक दम से गड्ढे में तबदील हो गई है। जिससे राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है एवं आए दिन लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं।इस सड़क का नवीनीकरण काफी दिनों से नहीं हो सका है। जनप्रतिनिधियों एवं जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता से यह सड़क गड्ढे में तबदील हो गई है। इस सड़क के नवीनीकरण के लिए सामाजिक कार्यकर्ता डी एन सिंह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित लोकनिर्माण मंत्री एवं प्रमुख सचिव लोकनिर्माण को पत्र लिखकर सड़क का नवीनीकरण कराने के लिए पत्र भेजकर नवीनीकरण कराने की मांग की थी। इस पर प्रमुख सचिव लोकनिर्माण विभाग ने अधीक्षण अभियंता गोण्डा को निर्देशित किया था। लोकनिर्माण विभाग गोण्डा द्वारा विभाग को स्टीमेट भेजा गया था। मगर मुख्यालय द्वारा वित्तीय स्वीकृति न मिलने से यह सड़क गड्ढे में तबदील हो गई है। बरसात के पूर्व सड़क को गड्ढा मुक्त करवाने के लिए डी एन सिंह ने जिलाधिकारी से कार्यवाही कराने की मांग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन