नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Mon, Jan 22, 2024 / Post views : 172

परसपुर गोंडा : नगर पंचायत परसपुर स्थित गुरु शिष्य परंपरा का निर्वहन करते हुए 32 वर्ष पूर्व तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज के चार छात्रों की पुण्यतिथि पर सोमवार को विद्यालय परिसर में शहीद छात्रों को नमन करते हुए उन्हें याद किया गया। बताते चलें कि विगत 22 जनवरी 1992 में पुलिस के द्वारा बर्बरता पूर्वक किये गए गोली कांड में शहीद चार छात्रों की यादगार में शिक्षक नरेन्द्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में हवन पूजन किया गया । विद्यालय में स्थापित शहीद स्तंभ पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई । इस अवसर पर डॉ0 अजय सिंह , राजेश प्रताप सिंह , डॉ अरुण सिंह , रामराज संजय सिंह पंत , रामबरन सरोज , सुभाष सिंह , बलभद्र , रक्षाराम सैनी समेत अन्य शिक्षकगण एवं स्टाफ ने नमन कर पुष्प अर्पित करते हुये भावभीनी श्रद्धांजलि दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन