नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Wed, Oct 18, 2023 / Post views : 109

परसपुर गोण्डा : परसपुर ब्लॉक क्षेत्र अन्तर्गत विभिन्न गांवों में करनैलगंज विधायक अजय सिंह ने शारदीय नवरात्रि में हो रहे दुर्गापूजा पंडालों का फीता काटकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया । बताते चलें कि परसपुर क्षेत्र के मंगुरा बाजार,नरदा,पसका,आदि ग्राम पंचायतो में हो रहे दुर्गापूजा स्थल पर पहुँचकर पूजन अर्चन के उपरांत माता रानी के नेत्रों पर बंधी पट्टी खोलकर दिव्य दर्शन किया। वहीं गगनभेदी जयकारों से सम्पूर्ण क्षेत्र गुंजामन हो उठा। इस अवसर पर सूरज सिंह,पिंकू सिंह,रबीश सिंह,नितिन राठौर,प्रदीप तिवारी,धीरेंद्र सिंह,अमरेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन