सूचना
नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Fri, Mar 15, 2024 / Post views : 143
परसपुर , गोंडा : परसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मदनवा कॉलोनी राजापुर की रहने वाली महिला माया ने पुलिस को तहरीर देकर मारपीट मामले में मुकदमा दर्ज कराया है और आरोप लगाया है कि 20 फरवरी को 11 बजे अपने टिन शेड में बैठी चूल्हे पर चाय बना रही थी। कमलेश सिंह, विपिन सिंह, अनिल सिंह व एक अज्ञात उसके टिन शेड में घुस आए। और एक राय होकर लाठी डंडा लेकर टिन शेड में घुस आए और चारपाई उठाकर बाहर फेंक दिया। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार शुक्ल ने बताया एक अज्ञात समेत चार लोगों के विरुद्ध विधिक धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और मामले की विवेचना सीओ करनैलगंज को सौंपी गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन