नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Sun, May 26, 2024 / Post views : 125
परसपुर गोण्डा : देवर की तहरीर पर पुलिस ने भाभी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। परसपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम शाहपुर धनावा निवासी हरिशंकर ने दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि उसकी भाभी रामशंकर की पत्नी आये दिन घर के सदस्यों से झगड़ा झंझट किया करती है।गुरुवार के दिन तकरीबन ग्यारह बजे पीड़ित नहाने के लिये गया तो उसकी भाभी कपड़ा धोने लगी। मना करने पर गाली गलौज देते हुये नल के पास रखी थापी से मुँह व सिर पर मार दिया,जिसके बारे में पीड़ित की बहन दुर्गादेवी व रक्षादेवी ने पूंछा तो जान से मारने की धमकी देते हुये फर्जी केस में फंसाने की बात कहकर झगड़ने लगी।
इस बावत प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार शुक्ला ने बताया कि पीड़ित देवर की तहरीर पर भाभी कमलेश कुमारी के विरुद्ध विधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन