नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Tue, Aug 16, 2022 / Post views : 100
परसपुर (गोंडा) : परसपुर नगर के तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज परसपुर के प्रांगण में अग्निवीर युवाओं द्वारा आयोजित आजादी के 75वे वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य मे 15 अगस्त ( स्वतंत्रता दिवस ) के दिन सुनील मिश्रा ( पैरा कमांडो ) , विपिन सिंह सभासद परसपुर , अभय सिंह कोटेदार , मयंकर सिंह उर्फ भोले ,के नेतृत्व में निष्ठा व सम्मानपूर्वक ध्वज फहराया गया । राष्ट्रगान के तत्पश्चात मिष्ठान वितरण किया गया । इस दौरान भारत सरकार के पहल पर देश की आजादी के 75वी वर्षगांठ की खुशियां अमृत महोत्सव को लेकर हर घर तिरंगा फहराया गया युवाओं व बच्चों ने वंदेमातरम् एवम भारत माता की जय के गगनभेदी जयकारे किए तथा देश की आजादी के लिए प्राणों की आहुति देने वाले वीर सपूतों के बलिदान को याद किया गया । इस अवसर पर विपिन सिंह सभासद अभय सिंह कोटेदार,कमल सिंह , आदर्श सिंह, विशाल सिंह, चंदन सिंह , अभय सिंह , शुभम सिंह , शिवम सिंह ,हर्षित सिंह विमल सिंह , युवराज , शिवा , मानस ,अतुल ,विशाल ,अमित मिश्रा,राज ,अमित आदि शामिल रहे हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन