नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Fri, Jun 14, 2024 / Post views : 176
परसपुर , गोंडा : विद्युत उपकेंद्र परसपुर के फीडरों पर चल रहे मरम्मत कार्य के कारण आज दिन में विद्युत आपूर्ति 6 घंटे तक बाधित रहेगी। विद्युत उपकेंद्र परसपुर के अवर अभियंता करुणेश मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि त्योरासी उपकेंद्र के फीडर पर जर्जर विद्युत लाइन के मरम्मत का कार्य चल रहा है, जिससे शुक्रवार को दिन में सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने लोगों से धैर्य बनाते हुए सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन