धीरेश त्रिवेदी लखनऊ संवाददाता / Sat, Mar 21, 2026 / Post views : 175
शेखर न्यूज लखनऊ उत्तर प्रदेश
लखनऊ में शुक्रवार को ईद का चांद नजर आ गया। आज शनिवार को ईद मनाई जाएगी। 30 रमजान को ईद के चांद की तस्दीक हुई। धर्मगुरुओं ने बादलों में छिपे चांद को दूरबीन से देखा। चांद नजर आने के साथ ईदगाह ऐशबाग समेत सभी मस्जिदों में ईद मनाए जाने का ऐलान कर दिया गया।
इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद ने कहा-गुरुवार 29 रमजान के दिन चांद नहीं दिखा था, इसलिए शुक्रवार यानी 30 रमजान को चांद की तस्दीक की गई है। नमाज के लिए जारी गाइडलाइन का पालन करें। सड़क पर इबादत करने की कोशिश न करें। मौलाना ने सभी देशवासियों को ईद की मुबारकबाद दी
टीले वाली मस्जिद में चांद देखते हुए मौलाना फजलुल मन्नान ने बताया
ईदगाह ऐशबाग में सुबह 10 बजे नमाज होगी
मौलाना ने बताया- ईदगाह ऐशबाग में सुबह 10:00 बजे नमाज होगी। समय से पहले पहुंचे और नमाज अदा करें। इसके अलावा अपने मोहल्ले की मस्जिदों और शहर की ईदगाहों के अंदर नमाज़ पढ़ें। ईद की नमाज से पहले सभी लोग फितरा अदा करें। गरीबों और जरूरतमंद लोगों की दिल से मदद करें। देश की तरक्की और खुशहाली के लिए दुआ करें। ईद की नमाज ईदगाह में ही अदा करे
लखनऊ की मस्जिदों में में नमाज का समय इस प्रकार है
ऐशबाग ईदगाह सुबह 10:00 बजे
उस्मानिया डालीगंज सुबह 8:00 बजे
मीना शाह सुबह 8:30 बजे
मस्जिद जन्नत दरगाह हजरत मस्जिद तकियाबुल ईमानसुबह 7:00 बजे
चांद वाली मस्जिद तालकटोरा सुबह 9:00 बजे
मस्जिद कादिर खां तालकटोरा
सुबह 8:30 बजे
मस्जिद एक मीनारा अकबरी गेट
सुबह 7:00 बजे
मस्जिद इब्राहीमी गली मीर माता
सुबह 6:35 बजे
मस्जिद अबू बक्र भोलानाथ कुआं सुबह 7:00 बजे
मस्जिद इब्राहिमी, बिल्लौचपुरा सुबह 7:30 बजे
मस्जिद उमर बिल्लौचपुरा सुबह 8:00 बजे
मस्जिद सिद्दीकिया मस्जिद हाता भीकम खां सुबह 7:15 बजे
बिस्मिल्लाह शाह चौपटियां
सुबह 8:30 बजे
मस्जिद उमर तंबाकू मंडी
सुबह 9:00 बजे
मस्जिद सिद्दीकिया कटस मोहम्मद अली खां
सुबह 8:00 बजे
प्रशासन शख्त
प्रशासन भी पूरी नजर रखे हुए है जगह जगह सीसीटीवी और अन्य माध्यमों से कड़ी निगरानी की जा रही है ताकि कोई भी अप्रिय स्थिति न बने कही अव्यवस्था फैलाने वालों पर कड़ी कार्यवाही का निर्देश दिया है
विज्ञापन
विज्ञापन