नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Fri, May 31, 2024 / Post views : 110
परसपुर गोण्डा : परसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रग्घू पुरवा सपौर डीहा निवासी उत्तम मिश्रा ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि बुधवार की रात तकरीबन 9 बजे ग्राम चरहूँआ के राम अवध तिवारी के दो लड़के व दो अज्ञात व्यक्ति ने नहर के समीप अनायास जानमाल की धमकी देते हुए उससे गाली गलौज देते हुए मारपीट किया। वहीं ग्राम घुचुआपुर मधईपुर कुर्मी के रहने वाले राम बदल ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि जमीनी विवाद को लेकर बुधवार की देर रात में विपक्षी राम देव लोनिया, कृष्ण कपूर, तिलकराम व रामदेव का बेटा ने जानमाल की धमकी देते हुए लाठी डंडे से उसकी पिटाई कर दी। इस बाबत इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार शुक्ल ने बताया कि पीड़ितों के तहरीर के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध विधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जाँच शुरू कर दी गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन