नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Sun, Jun 9, 2024 / Post views : 26
परसपुर गोंडा : परसपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव में मारपीट के मामलों में छह लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पूरे कल्पी अंदूपुर निवासी अमृतलाल सोनी ने भूमि विवाद को लेकर मलकीत सिंह व गुरजीत सिंह पर मारपीट करने का आरोप लगाया। वहीं दूबेपुरवा मरचौर निवासी रामसुंदर ने भूमि विवाद को लेकर गांव के ही ननके व सीमा रानी पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। बाराबंकी के बांसगांव टिकैतनगर निवासी धनलाल यादव ने बताया कि उसका पुत्र कौशल शुक्रवार की शाम को विजयगंज चौराहे पर पानी पीने लगा। इसी बीच में बहुवन मदार माझा निवासी सर्वेश और शिवलाल यादव ने उसकी पिटाई कर दी। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार शुक्ला ने बताया कि तीनों मामलों में छह लोगों के विरुद्ध विधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन