नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Mon, Sep 23, 2024 / Post views : 195
परसपुर(गोंडा ) : परसपुर थाना क्षेत्र के मरचौर गांव के उपाध्यन पुरवा में रास्ते के विवाद को लेकर चार लोगों ने एक महिला और उसके बच्चों को पीट दिया। घटना में कमलेश कुमारी, उनके बेटे श्रवण और बेटी प्रीति पर हमला किया गया।
इस मामले में पीड़िता की शिकायत पर राधिका उपाध्याय सहित चार लोगों के खिलाफ मारपीट और धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन