Fri, 07 Aug 2026
Breaking News
परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : जिस गांव से अदम गोंडवी ने व्यवस्था को आईना दिखाया, उसी गांव की सड़कें आज भी कीचड़ और गड्ढों में तब्दील | माफिया अतीक के बेटे की मौत,भाई से मिलने गया था जेल : पूंछ थाना क्षेत्र में कार झांसी कानपुर हाइवे के डिवाइडर से टकराई | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : छात्र अमित यादव से मारपीट मामले में ABVP ने जाना हाल, परिजनों से की मुलाकात | शाम 8:30बजे की बड़ी खबरें........ : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश से प्रमुख मुख्य खबरें | सीतापुर में विद्युत तारों से टकराया डीजे दो की मौत : चार झुलसे, कावरियों को जागरूक करने के लिए निकले थे | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : महज 6 वर्ष की उम्र में अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन, रुद्र प्रताप साहू की स्मरण शक्ति ने सभी को किया हैरान | बड़े ही हर्ष उल्लास से मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व : जगह जगह पूजन वंदन किया गया | विधायक निवास लखनऊ की सातवीं मंजिल से गिरे पूर्व मंत्री : हुई मौत आत्महत्या या हादसा पुलिस कर रही जॉच | गायक मुकेश के बारे में लेख.... : बहन की शादी में गए गानों से फिल्मी बुलंदियों तक का सफर मुकेश ने कैसे तय किया देखें | उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट : बलिया में नहर टूटी , एक्सप्रेस वे पर सड़क हुई क्षतिग्रस्त | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : जिस गांव से अदम गोंडवी ने व्यवस्था को आईना दिखाया, उसी गांव की सड़कें आज भी कीचड़ और गड्ढों में तब्दील | माफिया अतीक के बेटे की मौत,भाई से मिलने गया था जेल : पूंछ थाना क्षेत्र में कार झांसी कानपुर हाइवे के डिवाइडर से टकराई | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : छात्र अमित यादव से मारपीट मामले में ABVP ने जाना हाल, परिजनों से की मुलाकात | शाम 8:30बजे की बड़ी खबरें........ : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश से प्रमुख मुख्य खबरें | सीतापुर में विद्युत तारों से टकराया डीजे दो की मौत : चार झुलसे, कावरियों को जागरूक करने के लिए निकले थे | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : महज 6 वर्ष की उम्र में अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन, रुद्र प्रताप साहू की स्मरण शक्ति ने सभी को किया हैरान | बड़े ही हर्ष उल्लास से मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व : जगह जगह पूजन वंदन किया गया | विधायक निवास लखनऊ की सातवीं मंजिल से गिरे पूर्व मंत्री : हुई मौत आत्महत्या या हादसा पुलिस कर रही जॉच | गायक मुकेश के बारे में लेख.... : बहन की शादी में गए गानों से फिल्मी बुलंदियों तक का सफर मुकेश ने कैसे तय किया देखें | उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट : बलिया में नहर टूटी , एक्सप्रेस वे पर सड़क हुई क्षतिग्रस्त | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : जिस गांव से अदम गोंडवी ने व्यवस्था को आईना दिखाया, उसी गांव की सड़कें आज भी कीचड़ और गड्ढों में तब्दील | माफिया अतीक के बेटे की मौत,भाई से मिलने गया था जेल : पूंछ थाना क्षेत्र में कार झांसी कानपुर हाइवे के डिवाइडर से टकराई | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : छात्र अमित यादव से मारपीट मामले में ABVP ने जाना हाल, परिजनों से की मुलाकात | शाम 8:30बजे की बड़ी खबरें........ : शेखर न्यूज़ उत्तर प्रदेश से प्रमुख मुख्य खबरें | सीतापुर में विद्युत तारों से टकराया डीजे दो की मौत : चार झुलसे, कावरियों को जागरूक करने के लिए निकले थे | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : महज 6 वर्ष की उम्र में अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन, रुद्र प्रताप साहू की स्मरण शक्ति ने सभी को किया हैरान | बड़े ही हर्ष उल्लास से मनाया गया गुरु पूर्णिमा पर्व : जगह जगह पूजन वंदन किया गया | विधायक निवास लखनऊ की सातवीं मंजिल से गिरे पूर्व मंत्री : हुई मौत आत्महत्या या हादसा पुलिस कर रही जॉच | गायक मुकेश के बारे में लेख.... : बहन की शादी में गए गानों से फिल्मी बुलंदियों तक का सफर मुकेश ने कैसे तय किया देखें | उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट : बलिया में नहर टूटी , एक्सप्रेस वे पर सड़क हुई क्षतिग्रस्त |

: दोपहर 1:30 बजे तक की बड़ी खबरें……. 07.04.2025

आर के पाण्डेय एडिटर इन चीफ बैज़लपुर उत्तर प्रदेश / Mon, Apr 7, 2025 / Post views : 82

Share:

➡लखनऊ- अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के तहत सहकारी मेगा इवेंट का आयोजन किया गया। सहकारिता मंत्री JPS राठौर और विभागीय अधिकारी कार्यक्रम में रहे मौजूद। दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। मंत्री ने सहकारिता डाटा बेस सेंटर का लोकार्पण किया और सेवाकाल में मृत सेवकों के आश्रितों को नियुक्ति पत्र भी सौंपे। साथ ही PCU के ऑडिटर कक्ष का जीर्णोद्धार व अनावरण भी किया गया।

➡लखनऊ - संजय निषाद ने अमेरिका की टैरिफ़ नीति पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "भारत को सभी देशों के राष्ट्रीय अध्यक्षों से बात करनी चाहिए और इस मामले में पहल करनी चाहिए।" संजय निषाद ने यह भी कहा कि अमेरिका ने गठबंधन तोड़ने का काम किया। अखिलेश यादव के राम मंदिर दौरे पर निषाद ने टिप्पणी की, "वह एक वर्ग को खुश करने के लिए राम मंदिर जा रहे हैं।"
सपा में दद्दू प्रसाद के शामिल होने पर संजय निषाद ने कहा, "नेताओं के आने से वोट बैंक नहीं आता है।"

➡लखनऊ- सिटी मॉन्टेसरी स्कूल (CMS) में अंतरराष्ट्रीय बाल फिल्मोत्सव का भव्य उद्घाटन हुआ। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने फिल्मोत्सव का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में कलाकार देव जोशी, अनाहिता भूषण और तान्या शर्मा ने अपनी मौजूदगी से रौनक बढ़ाई। इस फिल्मोत्सव में विभिन्न स्कूलों के 3500 बच्चे हिस्सा लेंगे। 7 से 13 अप्रैल तक चलने वाले इस आयोजन में CMS की प्रबंधक गीता गांधी और डॉ. भारती गांधी भी मौजूद रहीं।

➡गोरखपुर- मदन मोहन मालवीय विश्वविद्यालय में कार्यक्रम के दौरान CM योगी ने कहा, “कोई भी सफलता टीम वर्क से ही मिलती है।” उन्होंने कहा कि भारत कभी तकनीक में दुनिया का मार्गदर्शन करता था, लेकिन अंग्रेजों ने देश के संसाधनों को लूटा और स्वार्थ के लिए इस्तेमाल किया। सीएम ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में भारत ने हर क्षेत्र में प्रगति की है और आज भारत दुनिया की 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था है। साथ ही 140 करोड़ लोगों को मुफ्त कोरोना वैक्सीन दी गई।

➡उन्नाव- जिलाधिकारी गौरांग राठी की बड़ी कार्रवाई में लंबे समय से जमे लेखपालों के क्षेत्रों में किया गया बड़ा बदलाव। ADM के आदेश पर कुल 27 लेखपालों की तहसील में बदलाव किया गया। इसमें सदर तहसील के 5, बांगरमऊ के 10 और पुरवा, सफीपुर, बीघापुर के लेखपालों का भी तबादला किया गया।

➡उन्नाव- अजगैन कोतवाली क्षेत्र के नवाबगंज स्थित ढाबे पर ठेकेदार संजय सिंह पर डंपर चालकों ने पैसे हड़पने और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। उन्नाव, सीतापुर और लखनऊ के दर्जनों गरीब ड्राइवरों ने थाने में प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन दबंग ठेकेदार के प्रभाव के चलते अजगैन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आरोप है कि संजय सिंह पर पहले से ही कई मुकदमे दर्ज हैं।

➡उन्नाव- कानपुर-लखनऊ हाईवे पर कालूखेड़ा गांव के पास ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने कानूनी कार्रवाई व मुआवजे की मांग की है। हादसा गंगाघाट थाना क्षेत्र में हुआ।

➡हरदोई- भैनगांव (बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र) में युवक की फरसे से काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक हत्या के आरोप में पहले जेल जा चुका था। पुलिसकर्मियों से छुड़ाकर दूसरे पक्ष ने बदले की भावना से उसे मौत के घाट उतार दिया। भागकर एक घर में छिपे युवक को घेराबंदी कर मारा गया। घटना के बाद एएसपी पूर्वी समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा।

➡गाजीपुर- वाराणसी से गाजीपुर जा रहा सरसों तेल से भरा एक टैंकर नन्दगंज के नैसारे के पास हाईवे पर पलट गया। टैंकर से सारा तेल एक गड्ढे में जमा हो गया, जिसे लेने के लिए आसपास के लोगों में होड़ मच गई। लोग बर्तन, बाल्टी और डिब्बों में तेल भरकर ले जाते नजर आए।

➡ललितपुर- तालबेहट कोतवाली क्षेत्र के मुक्तिधाम के सामने रोड किनारे एक अज्ञात बुजुर्ग का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कोशिश शुरू कर दी है। जांच पड़ताल जारी है।

➡वाराणसी- कैंट थाना क्षेत्र के कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित एक स्टांप वेंडर की दुकान में चोरी हो गई। चोरों ने गुमटी में रखे 10 हजार रुपये नकद, टिकट और स्टांप चुरा लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

➡सोनभद्र - 3 क्रशर संचालकों समेत 11 लोगों पर मुकदमा दर्ज, कूटरचित प्रपत्र पर हो रहा डोलो स्टोन गिट्टी परिवहन,खनन विभाग के ज्येष्ठ खान अधिकारी ने की कार्रवाई,कूटरचित परमिट पर गिट्टी परिवहन करने का मामला, सीतापुर के परमिट पर गाजीपुर निर्गत स्थान मिला, ओम बाबा क्रशर प्लांट के मालिक प्रशांत सिंह पर केस, मेसर्स मौर्य स्टोन वर्क के प्रोपराइटर अरविंद मौर्य पर केस, मिर्जापुर के प्रेमनाथ यादव,सुबोध पाठक पर भी मुकदमा, मारकुंडी स्टोन क्रशर के एसएन मिश्रा पर भी मुकदमा, रॉबर्टर्सगंज कोतवाली में दर्ज कराया गया मुकदमा

➡फर्रुखाबाद-DM ने राममनोहर लोहिया अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत प्रसूताओं को मिलने वाली राशि की जानकारी ली। लैब का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। मरीज को स्ट्रेचर पर तीमारदारों द्वारा ले जाते देख CMS को फटकार लगाई और स्ट्रेचर की पर्याप्त मात्रा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

➡मुंबई - डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ नीति के कारण ग्लोबल मार्केट पर असर पड़ा है, जो भारतीय शेयर बाजार में भी दिख रहा है। भारतीय शेयर बाजार में उथल-पुथल मच गई, और सेंसेक्स लगभग 3000 अंक नीचे गिरा। निफ्टी में भी 1000 अंकों की गिरावट देखने को मिली। निफ्टी में करीब 900 अंकों की और गिरावट दर्ज की गई है, और इसका असर सुबह 7.20 बजे से ही देखा जा रहा है।

➡बदायूं - भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। रोडवेज बस ने छोटा हाथी को टक्कर मार दी थी। सूचना मिलने पर मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। यह घटना सहसवान कोतवाली क्षेत्र के बदायूं मेरठ राजमार्ग पर हुई।

➡मेरठ - हस्तिनापुर पुलिस ने 25-25 हज़ार के दो इनामी बदमाशों से मुठभेड़ की। यह बदमाश परमजीत हत्याकांड में फरार थे। पुलिस की गोली से दोनों बदमाश घायल हुए और गिरफ्तार कर लिए गए। इस मुठभेड़ में एक सिपाही भी घायल हुआ, जिसकी गोली हाथ में लगी। घटना में प्रयुक्त बाइक, पिस्टल और कारतूस भी बरामद हुए हैं। बदमाशों ने 2 अप्रैल को परमजीत की गोली मारकर हत्या की थी। घायल बदमाशों और सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

➡मेरठ - लापता इरफान अली की लाश मिलने के मामले में SSP विपिन ताडा ने बयान दिया। उन्होंने बताया कि इरफान का अपने पार्टनर्स के साथ पैसे का विवाद था। सूचना मिलने के बाद से 3 टीमों ने सक्रियता से जांच शुरू कर दी है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है और उनकी निशानदेही पर स्कूटी बरामद की गई। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने का दावा किया है।

➡बेगुसराय 🚶- राहुल गांधी की "पलायन रोको नौकरी दो" यात्रा में भारी भीड़ उमड़ी। इस यात्रा में कन्हैया कुमार भी शामिल हुए। राहुल गांधी ने बेगुसराय में पदयात्रा के दौरान बेरोज़गारी और पलायन पर जोर दिया और इसके समाधान की बात की।

➡दिल्ली- पूर्व CM आतिशी ने सीएम रेखा गुप्ता से की अपील। कहा कि प्राइवेट स्कूलों की मनमानी फीस वृद्धि से मचा हाहाकार। स्कूलों के बाहर अभिभावकों का विरोध प्रदर्शन जारी है, लेकिन भाजपा सरकार मौन है। आतिशी ने मांग की कि बढ़ी हुई फीस को तुरंत रोका जाए और सभी स्कूलों का ऑडिट करवाया जाए।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें