धीरेश त्रिवेदी लखनऊ संवाददाता / Tue, Apr 14, 2026 / Post views : 32
सीतापुर जिले के लहरपुर में भारतीय संविधान के शिल्पकार भारत रत्न बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर की जयंती नगर के खत्रियाना चौराहे पर उनके चित्र पर विधिवत माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर धूमधाम से मनाई गई। मंगलवार को शासन द्वारा नामित सभासद उमेश मेहरोत्रा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला और उनके समाज में समानता, बंधुत्व और शांति के सिद्धांतों को आत्मसात करने की अपील की।इस मौके पर सभासद उमेश मेहरोत्रा ने कहा कि हमारा कर्तव्य है कि हम डॉ साहब के मूल्यों, आदर्शों, सामाजिक न्याय, समानता, बंधुत्व को पहचानें और उन्हें जीवन्त रखें। इस मौके पर पुष्प वर्षा कर उन्हें नमन किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व नगर अध्यक्ष भाजपा रमेश बाजपेई, उमंग मेहरोत्रा, मयंक टंडन, अमन मेहरोत्रा, रमेश द्विवेदी, भगवान दीन त्रिवेदी, बंशीधर पाठक, रामकरण बाजपेई, सुरेश जयसवाल, कृष्णा कांत मिश्रा, नरेंद्र वर्मा, रामसनेही सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन