नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Sat, Jun 29, 2024 / Post views : 142
परसपुर गोंडा : तालाब की भूमि पर अवैध निर्माण करने वाले को ईओ ने नोटिस भेजकर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया। नगर पंचायत परसपुर के वार्ड नंबर 5 नकई पुरवा में ईओ धनुषधारी ने हरिश्चंद्र को नोटिस देकर बताया कि वह जलमग्न भूमि (तालाब) में अतिक्रमण कर भवन निर्माण कार्य कराया जा रहा है। निर्माण कार्य रोककर अतिक्रमण हटा लें अन्यथा मुकदमा दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन