Fri, 09 Oct 2026
Breaking News
GST काउंसिल की बैठक सम्पन्न : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़े सुधारों का ऐलान एलान | बाराबंकी में बिना टिकट यात्री ट्रेन से कूदे और पकड़े गए : बिना टिकट यात्रियों को पकड़ कर लखनऊ भेजा गया | सटीक एवं विश्वसनीय आंकड़े देश की जरुरत हैँ : जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के लिए फील्ड ट्रेनरों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ | जिला गोंडा के तरबगंज में मारपीट की घटनाएं बढ़ी : महिलाओं को गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : नशा स्वास्थ्य के साथ भविष्य को भी करता है बर्बाद - प्रवक्ता डॉ. नरेंद्र नाथ पांडेय | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : नौकरी के नाम पर 10.25 लाख की ठगी में दो गिरफ्तार, मकान कब्जा करने के लगे आरोप | 30सितम्बर 2026 : शेखर न्यूज़ परआज दोपहर 2:30 बजे की बड़ी खबरें...........* | मिर्जापुर में वरिष्ठ पत्रकार के निधन,पत्रकार जगत मेहानि : मिर्जापुर से दुखद समाचार, न्यूज़ चैनल के मिर्जापुर प्रभारी एवं ब्यूरो प्रमुख की असामयिक मृत्यु | 28.09.2026 : देश और राज्यों की बड़ी खबरें.... | लहरपुर नगरपालिका परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन : ई ओ लहरपुर सहित गणमान्य व्यक्ति एवं सफाई कर्मचारी रहे मौजूद | GST काउंसिल की बैठक सम्पन्न : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़े सुधारों का ऐलान एलान | बाराबंकी में बिना टिकट यात्री ट्रेन से कूदे और पकड़े गए : बिना टिकट यात्रियों को पकड़ कर लखनऊ भेजा गया | सटीक एवं विश्वसनीय आंकड़े देश की जरुरत हैँ : जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के लिए फील्ड ट्रेनरों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ | जिला गोंडा के तरबगंज में मारपीट की घटनाएं बढ़ी : महिलाओं को गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : नशा स्वास्थ्य के साथ भविष्य को भी करता है बर्बाद - प्रवक्ता डॉ. नरेंद्र नाथ पांडेय | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : नौकरी के नाम पर 10.25 लाख की ठगी में दो गिरफ्तार, मकान कब्जा करने के लगे आरोप | 30सितम्बर 2026 : शेखर न्यूज़ परआज दोपहर 2:30 बजे की बड़ी खबरें...........* | मिर्जापुर में वरिष्ठ पत्रकार के निधन,पत्रकार जगत मेहानि : मिर्जापुर से दुखद समाचार, न्यूज़ चैनल के मिर्जापुर प्रभारी एवं ब्यूरो प्रमुख की असामयिक मृत्यु | 28.09.2026 : देश और राज्यों की बड़ी खबरें.... | लहरपुर नगरपालिका परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन : ई ओ लहरपुर सहित गणमान्य व्यक्ति एवं सफाई कर्मचारी रहे मौजूद | GST काउंसिल की बैठक सम्पन्न : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़े सुधारों का ऐलान एलान | बाराबंकी में बिना टिकट यात्री ट्रेन से कूदे और पकड़े गए : बिना टिकट यात्रियों को पकड़ कर लखनऊ भेजा गया | सटीक एवं विश्वसनीय आंकड़े देश की जरुरत हैँ : जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के लिए फील्ड ट्रेनरों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ | जिला गोंडा के तरबगंज में मारपीट की घटनाएं बढ़ी : महिलाओं को गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : नशा स्वास्थ्य के साथ भविष्य को भी करता है बर्बाद - प्रवक्ता डॉ. नरेंद्र नाथ पांडेय | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : नौकरी के नाम पर 10.25 लाख की ठगी में दो गिरफ्तार, मकान कब्जा करने के लगे आरोप | 30सितम्बर 2026 : शेखर न्यूज़ परआज दोपहर 2:30 बजे की बड़ी खबरें...........* | मिर्जापुर में वरिष्ठ पत्रकार के निधन,पत्रकार जगत मेहानि : मिर्जापुर से दुखद समाचार, न्यूज़ चैनल के मिर्जापुर प्रभारी एवं ब्यूरो प्रमुख की असामयिक मृत्यु | 28.09.2026 : देश और राज्यों की बड़ी खबरें.... | लहरपुर नगरपालिका परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन : ई ओ लहरपुर सहित गणमान्य व्यक्ति एवं सफाई कर्मचारी रहे मौजूद |

सूचना

Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
Welcome Shekhar News,शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें
शेखर न्यूज़ आपका अपने वेब न्यूज़ पोर्टल पर स्वागत करता है , ताज़ा तरीन खबरों के लिए shekharnews.com पर देखें एवं लॉगिन करें

: मौलाना अरशद मदनी के बयान से भड़के धर्मगुरु:जमीयत के मंच से कहा- ओम और अल्लाह एक; विरोध में संतों ने मंच छोड़ा

रतनेश पाण्डेय दिनकर कार्यकारी संपादक / Sun, Feb 12, 2023 / Post views : 145

Share:

जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अधिवेशन के आखिरी दिन मौलाना अरशद मदनी के बयान पर जबर्दस्त बवाल हो गया। मदनी RSS चीफ के उस बयान का जवाब दे रहे थे, जिसमें उन्होंने कहा था- हिंदुओं और मुसलमानों के पूर्वज एक जैसे हैं। मदनी ने कहा- तुम्हारे पूर्वज हिंदू नहीं, मनु थे यानी आदम। उनके इस बयान के विरोध में अधिवेशन में पहुंचे अलग-अलग धर्मगुरु मंच छोड़कर चले गए।

दिल्ली के रामलीला मैदान में जमीयत उलेमा-ए-हिंद के 34वें अधिवेशन के आखिरी दिन मौलाना मदनी ने कहा- मैंने पूछा कि जब कोई नहीं था। न श्रीराम थे, न ब्रह्मा थे और न शिव थे; जब कोई नहीं था तो मनु पूजते किसको थे। कोई कहता है कि शिव को पूजते थे। बहुत कम लोग ये बताते हैं कि मनु ओम को पूजते थे। ओम कौन है? बहुत से लोगों ने कहा कि उसका कोई रूप-रंग नहीं है। वो दुनिया में हर जगह हैं। अरे बाबा इन्हीं को तो हम अल्लाह कहते हैं। इन्हें आप ईश्वर कहते हैं।

जैन गुरु ने विरोध किया, कई संत उठकर चले गए
मौलाना मदनी के बयान का जैन मुुनि लोकेश ने विरोध किया। उन्होंने कहा कि यह अधिवेशन लोगों को जोड़ने के लिए हो रहा है। ऐसे में इस तरह का बयान कहां जायज है। मुनि लोकेश ने मंच पर यह बात कही। इसके बाद वे कार्यक्रम से उठकर चले गए। उनके बाद दूसरे धर्मों के संतों ने भी कार्यक्रम छोड़ दिया।

जमीयत उलेमा-ए-हिंद के 34वें अधिवेशन में रविवार को देशभर के धर्मगुरु शामिल हुए थे।

अरशद मदनी बोले- हम जिसे आदम कहते हैं, वही मनु
मौलाना मदनी ने कहा, 'हजरत आदम जो नबी थे, सबसे पहले उन्हें भारत की धरती के भीतर उतारा। अगर चाहता तो आदम को अफ्रीका, अरब, रूस में उतार देता। वो भी जानते हैं, हम भी जानते हैं कि आदम को दुनिया में उतारने के लिए भारत की धरती को चुना गया।'

मदनी बोले- मैंने बड़े-बड़े धर्मगुरुओं से पूछा कि अल्लाह ने जिस पहले आदमी को धरती पर उतारा वो किसकी पूजा करता था। दुनिया के अंदर अकेला आदम था, उसे कहते क्या हो। लोग अलग-अलग बातें कहते थे। धर्मगुरुओं ने कहा कि हम उसे मनु कहते हैं, हम आदम कहते हैं, अंग्रेजी बोलने वाले एडम कहते हैं। हम आदम की औलाद को आदमी और ये मनु की औलाद को मनुष्य कहते हैं।

जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने अधिवेशन में कई प्रस्ताव पास किए थे, जिनमें चाइल्ड मैरिज पर पाबंदी का समर्थन करना भी शामिल था।

मदनी बोले- देश में शिक्षा का भगवाकरण मंजूर नहीं
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मदनी ने कार्यक्रम में कहा कि पैगंबर को अपमान मुस्लिम मंजूर नहीं करेंगे। मोहम्मद साहब के खिलाफ बयान नहीं दिए जाने चाहिए। भारत में अभी शिक्षा का भगवाकरण किया जा रहा है और ये उचित नहीं है। दूसरे धर्मों की किताबें थोपी नहीं जानी चाहिए। ये संविधान के खिलाफ है।

जमीयत चीफ महमूद मदनी के चाचा हैं मौलाना अरशद
जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना असद मदनी थे। उनका 2008 में इंतकाल हो गया था। इसके बाद जमीयत की अगुवाई को लेकर जमीयत उलेमा-ए-हिंद के मौजूदा चीफ महमूद मदनी का अपने चाचा मौलाना अरशद मदनी से विवाद हो गया। लंबे झगड़े के बाद जमीयत दो हिस्सों में बंट गई। एक गुट की अगुवाई महमूद मदनी और दूसरे गुट की अगुवाई अरशद मदनी करने लगे। दोनों ने अपनी-अपनी जमीयत उलमा-ए-हिंद का राष्ट्रीय अध्यक्ष पद ले लिया था। हालांकि, पिछले साल दोनों में सुलह हो गई थी।

देश के बड़े इस्लामिक संगठनों में शामिल है जमीयत
जमीयत उलेमा-ए-हिंद भारत के अग्रणी इस्लामिक संगठनों में से एक है। यह देवबंदी विचारधारा से प्रभावित है। इसकी स्थापना साल 1919 में हुई थी। कहा जाता है कि देशभर में जमीयत के फॉलोअर्स करोड़ों में हैं। जमीयत पदाधिकारियों के अनुसार, इस संगठन का इतिहास देश की आजादी में लड़ाई से भी जुड़ा रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें