शुभम पाण्डेय विशेष संपादक / Tue, May 30, 2023 / Post views : 135
30.05.2023
जम्मू कश्मीर में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया. यहां अमृतसर से कटरा (जम्मू कश्मीर) जा रही बस खाई में गिर गई. हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. कई लोगों के घायल होने की भी खबर है. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि बस अमृतसर से कटरा जा रही थी. जैसे ही बस नेशनल हाइवे 44 पर झज्जर कोटली पहुंची, बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई. बताया जा रहा है कि बस में करीब 75 लोग सवार थे. इनमें से 10 की मौत हो गई.जबकि अन्य घायलों को जम्मू इलाज के लिए भेज दिया गया.
विज्ञापन
विज्ञापन