नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Mon, Sep 11, 2023 / Post views : 109
परसपुर गोंडा : परसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शादी की नियत से उन्नीस वर्षीया युवती को युवक द्वारा अपने दो सहयोगियों की मदद से अगवा कर लिया गया।
बताया जा रहा है कि एक गांव की उन्नीस वर्षीय युवती को रविवार की सुबह अगवा कर लिया गया था। सोमवार देर शाम को युवती की मां की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया है। मां ने अपने तहरीर में लिखा है कि शादी की नियत से एक युवक द्वारा उसकी बेटी को अगवा कर लिया गया है। मामले में युवक सहित दो सह आरोपी को भी नामजद किया गया है। इस बाबत थाना प्रभारी शेषमणि पाण्डेय ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी गई है ।
विज्ञापन
विज्ञापन