सूचना
नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Mon, Oct 2, 2023 / Post views : 152
परसपुर गोण्डा: नगर पंचायत परसपुर में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत वार्ड नंबर 10 के सभासद उदयभान सिंह उर्फ लल्लन सिंह ने साफ सफाई कर श्रमदान किया ।

परसपुर कस्बा स्थित राजा टोला में रविवार को वार्ड नंबर 10 के सभासद उदयभान सिंह उर्फ लल्लन सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ स्वच्छता पखवाड़ा के तहत श्रमदान कर सड़कों एवं मंदिरों पर साफ सफाई की और स्वच्छता के बारे में लोगों को जागरूक किया।

इस अवसर पर उदयभान सिंह उर्फ लल्लन सिंह, सूरज सिंह , रिंकू सिंह , संदीप सिंह, अन्नू सिंह , तुषार सिंह समेत सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन