नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Fri, Nov 24, 2023 / Post views : 137
परसपुर गोंडा : ट्रक की चपेट में आने से महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है बाराबंकी जिले के बांसगांव टिकैत नगर निवासी रायमल ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि बृहस्पतिवार को वह अपनी बहन कबूतरी देवी 55 वर्ष को बाइक से मायके छोड़ने जा रहा था तभी परसपुर बेलसर मार्ग पर ग्राम लच्छन पुरवा के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दिया जिससे दोनों घायल हो गए स्थानीय लोगों के सहयोग से सीएचसी परसपुर ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई इस बाबत परसपुर थानाध्यक्ष शेषमणि पांडेय ने बताया कि मृतका के भाई रायमल की तहरीर के आधार पर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन