नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Thu, Nov 9, 2023 / Post views : 135
परसपुर गोंडा : परसपुर नगर पंचायत परिसर में नगर पंचायत अध्यक्ष वासुदेव सिंह के नेतृत्व में अस्थायी आरआरसी केंद्र "पर नेकी की दीवार "का उद्घाटन किया। अधिशाषी अधिकारी डीडी सिंह ने बताया कि आरआरसी केंद्र का मुख्य उद्देश्य है कि घर मे उपयोग हीन सामानों जैसे जूता, चप्पल,कपड़े बर्तन,खिलौने आदि जिसे कबाड़ी आदि को बेच देते है या इधर उधर फेक दिया जाता है। लोगो से उन सामानों को आरआरसी सेंटर पर आकर जमा करने की अपील की जिससे असहाय व गरीबो की मदद की जा सके यह एक नेक कार्य है इसलिये इसे नेकी की दीवार की उपाधि दी गयी है।जिलाधिकारी नेहा शर्मा के निर्देश पर इस कार्यक्रम को चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत में इस अभियान को सफल बनाने हेतु व्यापक रूप से प्रचार प्रसार कराया जा रहा है जिससे लोग जागरूक हो सके वही आरआरसी सेंटर पर एक विवरण पुस्तिका रखी गयी है जिससे दान दी गयी वस्तुओं का विवरण अंकित किया जा सके । इस अवसर पर सभासद विपिन सिंह,अंशु शुक्ला,राहुल सिंह,अखिलेन्द्र सिंह सहित नगर पालिका के कर्मचारी व अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन