नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Tue, Oct 31, 2023 / Post views : 181
परसपुर गोंडा : परसपुर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत के ग्राम पंचायत सिंगरिया के बनवरिया में मिशन शक्ति (शक्ति दीदी) अभियान के तहत मिशन शक्ति /एंटी रोमियो टीम द्वारा महिलाओं ,बालक//बालिकाओं व पुरुषों को नारी स्वावलंबन व नारी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया । शासन द्वारा जारी किए गए सुरक्षा संबंधी हेल्पलाइन नंबर 1090,181,102, 108,1076, 1098,1930 के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई उन्हें कोई भी समस्या होने पर (मिशन शक्ति)टीम के सीयूजी नंबर से अवगत कराया गया पंपलेट वितरित करके सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर कांस्टेबल मनीष कुमार,महिला कांस्टेबल प्रियंका शुक्ला सहित ग्राम वासी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन