नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Thu, Feb 8, 2024 / Post views : 204
परसपुर , गोंडा : परसपुर क्षेत्र के शाहपुर स्थित भैया भगवती प्रसाद सिंह नामक इंटर कॉलेज परिसर में मंगलवार को लाल साहब की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा व कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें क्षेत्रीय ग्रामीण, जनप्रतिनिधियों, कवि साहित्यकारों ने पहुँचकर श्रद्धांजलि अर्पित किया। गायत्री परिवार ने वैदिक मंत्रोच्चारण दीप पूजन हवन पाठ किया। कवि साहित्यकारों ने स्वरचित अपनी रचनाएं सुनाई। क्षेत्रीय विधायक अजय सिंह समेत सुनील सिंह, सोनू सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा अकबाल बहादुर तिवारी, जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप बमबम, डॉक्टर परमेश्वर सिंह ने पहुँचकर लाल साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके उन्हें याद किया।इस अवसर पर एस पी सिंह , महेन्द्र सिंह, अजय सिंह, संदीप सिंह, संतोष सिंह, डॉक्टर राधेश्याम त्रिपाठी, रामजी त्रिपाठी, इंदरजीत मौर्य, देव नारायण पाण्डेय समेत काफी संख्या में क्षेत्रीय जन व छात्र छात्राएं शामिल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन