नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Tue, Oct 31, 2023 / Post views : 125
परसपुर गोंडा : परसपुर विधुत उपखण्ड अंतर्गत परसपुर नगर में शिविर लगाकर बकाया विद्युत बिल(धनराशि)की वसूली की गई। अवर अभियंता करुणेश मिश्रा ने बताया कि मंगलवार को परसपुर नगर में विद्युत विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा शिविर लगाकर विद्युत उपभोक्ताओं से बकाया राजस्व की वसूली की गई ।

उन्होंने बताया कि इस दौरान दो लाख बारह हजार की बकाया राजस्व की वसूली की गई व बकाया विद्युत राशि न जमा करने पर सात उपभोक्ताओं के विद्युत कनेक्शन विच्छेदित किये गए। इस अवसर पर अधिशाषी अभियंता विकास शर्मा,उपखण्ड अधिकारी अमित मौर्या,रमेश कुमार,संतोष सिंह ,राहुल सिंह आदि विद्युतकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन