नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Sun, Jan 28, 2024 / Post views : 171
परसपुर गोंडा : नगर पंचायत परसपुर स्थित महाकवि तुलसीदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय परसपुर के प्राध्यापक डॉ अरुण सिंह ने बताया कि विद्यालय के सभी छात्र छात्राओं की बीए तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर शिक्षाशास्त्र की प्रयोगात्मक परीक्षा 30 जनवरी मंगलवार को प्रातः 10 बजे से सम्पन्न कराई जाएगी । उन्होंने महाविद्यालय के सभी छात्र छात्राओं से अपील करते हुए बताया कि सभी छात्र छात्राएं 30 जनवरी सोमवार को 10 बजे से पहले महाविद्यालय में स्वयं पहुंचकर प्रयोगात्मक परीक्षा में शामिल होकर अपनी उपस्थिति दर्ज करा लें ।
विज्ञापन
विज्ञापन