नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Tue, Apr 16, 2024 / Post views : 134



परसपुर (गोंडा) नगर पंचायत परसपुर राजपुर स्थित गूंगी भवानी मंदिर में चल रही संगीतमई श्रीमद देवी भागवत कथा के छठवें दिन रविवार को महाआरती एवं थाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधायक करनैलगंज अजय सिंह व विशिष्ट अतिथि चेयरमैन वासुदेव सिंह रहे। महाआरती थाल प्रतियोगिता में 110 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया ।



निर्णायक मंडल ने निधि सोनी को प्रथम स्थान के लिए चुना। वहीं कोमल सोनी को द्वितीय, डाली सोनी को तृतीय, शालिनी सोनी को चतुर्थ व रैना सोनी को पंचम स्थान प्राप्त हुआ। विधायक अजय सिंह ने सभी 110 प्रतिभागियों को 100-100 रुपये नकद, प्रशस्ति पत्र व उपहार देकर सम्मानित किया। आगामी 17 को देवी जागरण व 18 अप्रैल को भंडारा आयोजित किया जाएगा । इस अवसर पर गुड्डू सिंह, राहुल सोनी, सभासद श्यामजी सैनी, सुभाष तिवारी, राजन सोनी, पवन विश्वकर्मा, श्रीचंद तिवारी, अंकित रस्तोगी व नानबाबू मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन