नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Fri, Aug 16, 2024 / Post views : 167
परसपुर (गोंडा): परसपुर नगर के उप डाकघर में गुरुवार को 78वां स्वतंत्रता दिवस पूरे जोश और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उप डाकपाल राम सुरेश त्रिपाठी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान का गायन हुआ, जिसमें सभी उपस्थित लोगों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान मिष्ठान वितरण किया गया और 'हर घर तिरंगा' अभियान के महत्व पर चर्चा की गई। अपने संबोधन में उप डाकपाल त्रिपाठी ने देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने की अपील की और समाज से कुरीतियों को दूर करने के लिए सामूहिक प्रयास करने पर जोर दिया, ताकि राष्ट्र सतत विकास की ओर अग्रसर हो सके।
इस अवसर पर उप डाकघर के सभी कर्मचारी उपस्थित थे, जिनमें मनोज तिवारी, अभिषेक मिश्रा, सूरज सिंह, शिवमूर्ति सिंह, अनूप मिश्रा, उत्तरी प्रसाद शुक्ला, अमर बहादुर सिंह, योगेश सिंह, संजय सिंह, सुरेश सिंह, अनिल मिश्रा, संदीप कुमार सिंह, कृष्ण कुमार मिश्रा, संदीप सोनी, के.के. मिश्रा, धर्मराज वर्मा, और अजय जायसवाल शामिल रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन