Tue, 06 Oct 2026
Breaking News
परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : नौकरी के नाम पर 10.25 लाख की ठगी में दो गिरफ्तार, मकान कब्जा करने के लगे आरोप | 30सितम्बर 2026 : शेखर न्यूज़ परआज दोपहर 2:30 बजे की बड़ी खबरें...........* | मिर्जापुर में वरिष्ठ पत्रकार के निधन,पत्रकार जगत मेहानि : मिर्जापुर से दुखद समाचार, न्यूज़ चैनल के मिर्जापुर प्रभारी एवं ब्यूरो प्रमुख की असामयिक मृत्यु | 28.09.2026 : देश और राज्यों की बड़ी खबरें.... | लहरपुर नगरपालिका परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन : ई ओ लहरपुर सहित गणमान्य व्यक्ति एवं सफाई कर्मचारी रहे मौजूद | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : छह साल के रुद्र ने किया कमाल, 45 सेकेंड में सुनाए यूपी के 75 जिलों के नाम | नगर पालिका लहरपुर में गजल गंगा पुस्तक का हुआ विमोचन : अधिशाषी अभियंता और पालिका अध्यक्ष समेत गणमान्य सदस्य रहे मौजूद | इंटौजा टोलप्लाजा पर एस टी एफ ने मारा छापा : सीसीटीवी डीवीआर की जब्त, कंपनी ने नहीं दिये रिकॉर्ड के दस्तावेज | Big News : सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें 23- सितंबर - बुधवार | क्या स्वर्ग में मिले पुण्य भी एक दिन चुक जाते हैं? : स्वर्ग के लाखों वर्ष भी समाप्त हो जाते हैं… लेकिन मनुष्य का अहंकार उसे कहाँ ले जाता है? | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : नौकरी के नाम पर 10.25 लाख की ठगी में दो गिरफ्तार, मकान कब्जा करने के लगे आरोप | 30सितम्बर 2026 : शेखर न्यूज़ परआज दोपहर 2:30 बजे की बड़ी खबरें...........* | मिर्जापुर में वरिष्ठ पत्रकार के निधन,पत्रकार जगत मेहानि : मिर्जापुर से दुखद समाचार, न्यूज़ चैनल के मिर्जापुर प्रभारी एवं ब्यूरो प्रमुख की असामयिक मृत्यु | 28.09.2026 : देश और राज्यों की बड़ी खबरें.... | लहरपुर नगरपालिका परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन : ई ओ लहरपुर सहित गणमान्य व्यक्ति एवं सफाई कर्मचारी रहे मौजूद | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : छह साल के रुद्र ने किया कमाल, 45 सेकेंड में सुनाए यूपी के 75 जिलों के नाम | नगर पालिका लहरपुर में गजल गंगा पुस्तक का हुआ विमोचन : अधिशाषी अभियंता और पालिका अध्यक्ष समेत गणमान्य सदस्य रहे मौजूद | इंटौजा टोलप्लाजा पर एस टी एफ ने मारा छापा : सीसीटीवी डीवीआर की जब्त, कंपनी ने नहीं दिये रिकॉर्ड के दस्तावेज | Big News : सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें 23- सितंबर - बुधवार | क्या स्वर्ग में मिले पुण्य भी एक दिन चुक जाते हैं? : स्वर्ग के लाखों वर्ष भी समाप्त हो जाते हैं… लेकिन मनुष्य का अहंकार उसे कहाँ ले जाता है? | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : नौकरी के नाम पर 10.25 लाख की ठगी में दो गिरफ्तार, मकान कब्जा करने के लगे आरोप | 30सितम्बर 2026 : शेखर न्यूज़ परआज दोपहर 2:30 बजे की बड़ी खबरें...........* | मिर्जापुर में वरिष्ठ पत्रकार के निधन,पत्रकार जगत मेहानि : मिर्जापुर से दुखद समाचार, न्यूज़ चैनल के मिर्जापुर प्रभारी एवं ब्यूरो प्रमुख की असामयिक मृत्यु | 28.09.2026 : देश और राज्यों की बड़ी खबरें.... | लहरपुर नगरपालिका परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन : ई ओ लहरपुर सहित गणमान्य व्यक्ति एवं सफाई कर्मचारी रहे मौजूद | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : छह साल के रुद्र ने किया कमाल, 45 सेकेंड में सुनाए यूपी के 75 जिलों के नाम | नगर पालिका लहरपुर में गजल गंगा पुस्तक का हुआ विमोचन : अधिशाषी अभियंता और पालिका अध्यक्ष समेत गणमान्य सदस्य रहे मौजूद | इंटौजा टोलप्लाजा पर एस टी एफ ने मारा छापा : सीसीटीवी डीवीआर की जब्त, कंपनी ने नहीं दिये रिकॉर्ड के दस्तावेज | Big News : सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें 23- सितंबर - बुधवार | क्या स्वर्ग में मिले पुण्य भी एक दिन चुक जाते हैं? : स्वर्ग के लाखों वर्ष भी समाप्त हो जाते हैं… लेकिन मनुष्य का अहंकार उसे कहाँ ले जाता है? |

: गोंडा : परसपुर में भव्य दशहरा जुलूस, राम-रावण युद्ध का मनमोहक मंचन

नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Tue, Oct 15, 2024 / Post views : 157

Share:

परसपुर, गोंडा : विजयदशमी के पर्व पर नगर पंचायत परसपुर में दशहरा कमेटी के तत्वावधान में भव्य जुलूस निकाला गया, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए राजपुर स्थित दशहरा मैदान में पहुंचा। इस जुलूस में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता, हनुमान, अंगद, नल-नील, जामवंत के साथ रावण, कुम्भकर्ण, मेघनाद, अहिरावण सहित अन्य पात्रों की सुंदर व मनमोहक झांकियों का नगर भ्रमण कराया गया।

दशहरा कमेटी के अध्यक्ष जगदीश सोनी ने बताया कि पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी दशहरा बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। शाम को नगर भ्रमण के बाद मैदान में रामायण की विभिन्न घटनाओं का मंचन किया गया। इस दौरान 'सीता हरण', 'राम-सुग्रीव मित्रता', 'हनुमान का लंका प्रवेश', 'राक्षसी सुरसा और लंकिनी का वध', 'अशोक वाटिका में सीता से भेंट', और 'लंका दहन' जैसी प्रमुख लीलाओं का सजीव चित्रण किया गया। राम-रावण के घमासान युद्ध के बाद रावण का वध हुआ और भगवान श्रीराम ने असत्य पर सत्य की विजय का पताका लहराया।

रामलीला मैदान में उमड़ा जनसैलाब, रावण दहन के साथ हुआ समापन

दशहरा मैदान में रावण दहन के लिए दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी। राम दल और लंकेश सेना की भव्य झांकी के बाद राम-रावण युद्ध का मंचन किया गया। युद्ध के दौरान राम ने रावण के नाभि में अग्निबाण चला कर उसका अंत किया। इसके साथ ही आतिशबाजी के बीच रावण के पुतले का दहन हुआ, जिसे देखकर उपस्थित जनसमूह ने जय श्रीराम के नारे लगाए।

दर्शकों ने मेले में चाट-पकौड़ी और अन्य व्यंजनों का आनंद लिया। खिलौने और वस्त्रों की खरीदारी कर बच्चों और महिलाओं ने मेले की रौनक का आनंद उठाया।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

दशहरा पर्व के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। थानाध्यक्ष दिनेश सिंह अपने पुलिस बल के साथ पूरे समय भ्रमण करते रहे। महिला और पुरुष आरक्षियों ने मुस्तैदी से सुरक्षा का ध्यान रखा।

इस अवसर पर जगदीश सोनी, राम निहाल सोनी, रामकुमार सोनी, तिलकराम वर्मा, अजय तिवारी, अंशू सोनी, मोहित, विशाल जायसवाल, मुन्ना , घनश्याम गुप्ता , चेयरमैन वासुदेव सिंह, राजकुमार सोनी, राजू गुप्ता समेत अन्य दशहरा कमेटी के सदस्य और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें