Wed, 07 Oct 2026
Breaking News
परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : नौकरी के नाम पर 10.25 लाख की ठगी में दो गिरफ्तार, मकान कब्जा करने के लगे आरोप | 30सितम्बर 2026 : शेखर न्यूज़ परआज दोपहर 2:30 बजे की बड़ी खबरें...........* | मिर्जापुर में वरिष्ठ पत्रकार के निधन,पत्रकार जगत मेहानि : मिर्जापुर से दुखद समाचार, न्यूज़ चैनल के मिर्जापुर प्रभारी एवं ब्यूरो प्रमुख की असामयिक मृत्यु | 28.09.2026 : देश और राज्यों की बड़ी खबरें.... | लहरपुर नगरपालिका परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन : ई ओ लहरपुर सहित गणमान्य व्यक्ति एवं सफाई कर्मचारी रहे मौजूद | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : छह साल के रुद्र ने किया कमाल, 45 सेकेंड में सुनाए यूपी के 75 जिलों के नाम | नगर पालिका लहरपुर में गजल गंगा पुस्तक का हुआ विमोचन : अधिशाषी अभियंता और पालिका अध्यक्ष समेत गणमान्य सदस्य रहे मौजूद | इंटौजा टोलप्लाजा पर एस टी एफ ने मारा छापा : सीसीटीवी डीवीआर की जब्त, कंपनी ने नहीं दिये रिकॉर्ड के दस्तावेज | Big News : सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें 23- सितंबर - बुधवार | क्या स्वर्ग में मिले पुण्य भी एक दिन चुक जाते हैं? : स्वर्ग के लाखों वर्ष भी समाप्त हो जाते हैं… लेकिन मनुष्य का अहंकार उसे कहाँ ले जाता है? | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : नौकरी के नाम पर 10.25 लाख की ठगी में दो गिरफ्तार, मकान कब्जा करने के लगे आरोप | 30सितम्बर 2026 : शेखर न्यूज़ परआज दोपहर 2:30 बजे की बड़ी खबरें...........* | मिर्जापुर में वरिष्ठ पत्रकार के निधन,पत्रकार जगत मेहानि : मिर्जापुर से दुखद समाचार, न्यूज़ चैनल के मिर्जापुर प्रभारी एवं ब्यूरो प्रमुख की असामयिक मृत्यु | 28.09.2026 : देश और राज्यों की बड़ी खबरें.... | लहरपुर नगरपालिका परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन : ई ओ लहरपुर सहित गणमान्य व्यक्ति एवं सफाई कर्मचारी रहे मौजूद | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : छह साल के रुद्र ने किया कमाल, 45 सेकेंड में सुनाए यूपी के 75 जिलों के नाम | नगर पालिका लहरपुर में गजल गंगा पुस्तक का हुआ विमोचन : अधिशाषी अभियंता और पालिका अध्यक्ष समेत गणमान्य सदस्य रहे मौजूद | इंटौजा टोलप्लाजा पर एस टी एफ ने मारा छापा : सीसीटीवी डीवीआर की जब्त, कंपनी ने नहीं दिये रिकॉर्ड के दस्तावेज | Big News : सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें 23- सितंबर - बुधवार | क्या स्वर्ग में मिले पुण्य भी एक दिन चुक जाते हैं? : स्वर्ग के लाखों वर्ष भी समाप्त हो जाते हैं… लेकिन मनुष्य का अहंकार उसे कहाँ ले जाता है? | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : नौकरी के नाम पर 10.25 लाख की ठगी में दो गिरफ्तार, मकान कब्जा करने के लगे आरोप | 30सितम्बर 2026 : शेखर न्यूज़ परआज दोपहर 2:30 बजे की बड़ी खबरें...........* | मिर्जापुर में वरिष्ठ पत्रकार के निधन,पत्रकार जगत मेहानि : मिर्जापुर से दुखद समाचार, न्यूज़ चैनल के मिर्जापुर प्रभारी एवं ब्यूरो प्रमुख की असामयिक मृत्यु | 28.09.2026 : देश और राज्यों की बड़ी खबरें.... | लहरपुर नगरपालिका परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन : ई ओ लहरपुर सहित गणमान्य व्यक्ति एवं सफाई कर्मचारी रहे मौजूद | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : छह साल के रुद्र ने किया कमाल, 45 सेकेंड में सुनाए यूपी के 75 जिलों के नाम | नगर पालिका लहरपुर में गजल गंगा पुस्तक का हुआ विमोचन : अधिशाषी अभियंता और पालिका अध्यक्ष समेत गणमान्य सदस्य रहे मौजूद | इंटौजा टोलप्लाजा पर एस टी एफ ने मारा छापा : सीसीटीवी डीवीआर की जब्त, कंपनी ने नहीं दिये रिकॉर्ड के दस्तावेज | Big News : सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें 23- सितंबर - बुधवार | क्या स्वर्ग में मिले पुण्य भी एक दिन चुक जाते हैं? : स्वर्ग के लाखों वर्ष भी समाप्त हो जाते हैं… लेकिन मनुष्य का अहंकार उसे कहाँ ले जाता है? |

: गोंडा : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भाजपा प्रत्याशी कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया के समर्थन में पहुंचकर जनसभा को सम्बोधित किया

नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Sun, May 12, 2024 / Post views : 219

Share:

गोंडा : जनपद गोण्डा के मंच से विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा,कि ‘कांग्रेस, सपा और बसपा ने दशकों तक राम मंदिर निर्माण को लटकाकर,भटकाकर, अटकाकर रखा। 2019 में जब एक बार फिर आपने मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार बनाई। तो पांच साल में कोर्ट का फैसला भी आ गया,भूमिपूजन भी हुआ और 22 जनवरी 2024 को श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा कर जय श्रीराम कर दिया।’उन्होंने आगे कहा, ‘कारसेवकों पर गोली चलाने वाली यही समाजवादी पार्टी थी। ये चुनाव रामभक्तों पर गोली चलाने वालों और राम मंदिर बनाने वाले के बीच का चुनाव है ये आपको तय करना है।

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के मतदान से पहले गृह मंत्री ने उत्तर प्रदेश के गोण्डा में भाजपा प्रत्याशी कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भईया के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुये जनता से अपील करते हुये कहा कि ये चुनाव नरेन्द्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का चुनाव है। ये चुनाव दुनिया में भारत को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का चुनाव है। ये चुनाव पाकिस्तान को उनकी हरकतों के लिए मुहतोड़ जवाब देने का चुनाव है। ये चुनाव आतंकी की गोली का जवाब गोले से देने का चुनाव है। ये चुनाव 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का चुनाव है।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को जिले में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव राम भक्तों पर गोली चलाने वालों और मंदिर बनाने वालों के बीच है। यह राम भक्तों को गोली चलाने वाले, देश के अंदर आतंकवाद और नक्सलवाद को को बढावा देने वाले लोग हैं। उन्होंने सपा और कांग्रेस पर तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि जनता अब ऐसे लोगों के झांसे में आने वाली नहीं है‌। 

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अखिलेश यादव राहुल गांधी पर हमलावर रहे। उन्होंने कहा कि दो शहजादों की जोड़ी घूम रही है। यह राम भक्तों पर गोली चलवाने वाले लोग हैं। निमंत्रण मिलने के बावजूद यह वोट बैंक के डर से राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में नहीं गए‌। गृहमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने सालों तक आतंकवाद को चलाने का काम किया।

पहले पाकिस्तान से आलिया, मालिया जमाली आते थे बम धमाके करते थे और चले जाते थे। वोट बैंक के लालच में दोनों शहजादे चुप रहते थे। लेकिन मोदी सरकार में जब पाकिस्तान ने उरी और पुलवामा पर हमला किया तो वह भूल गए कि अब मनमोहन की सरकार नहीं नरेंद्र मोदी की सरकार है। 10 दिन में नरेंद्र मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक व एयर स्ट्राइक कर पाकिस्तान के घर में घुसकर आतंकवादियों की सफाई करने का काम किया।

राहुल गांधी पर हमला करते हुए अमित शाह ने तंज कसते हुए कहा कि राहुल बाबा शेखचिल्ली के सपने देख रहे हैं लेकिन उन्हे न जीतना है न वापस आना है। वह रायबरेली से प्रचंड बहुमत से चुनाव हार रहे हैं। केंद्रीय गृहमंत्री ने नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए जनता से हाथ उठाकर संकल्प दिलाया और भाजपा प्रत्याशी कीर्तिवर्धन सिंह को जिताने की अपील की‌।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें