नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Sun, Oct 15, 2023 / Post views : 154
परसपुर गोण्डा : परसपुर विकासखण्ड क्षेत्र के भौरीगंज व सुकरखेत पसका में अश्विन अमावस्या (पितृ विसर्जन) के अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने स्नान दान कर पूजा अर्चना की। शनिवार को पितृ विसर्जन के अवसर पर परसपुर व आसपास के क्षेत्रों के हजारों श्रद्धालुओं ने पावन सरयू नदी के जल में स्नान कर पितरों को श्रद्धांजलि (तिलांजलि)अर्पित करते हुए कुश पावित्री को सरयू नदी में विसर्जित किया । भौरीगंज के श्री रामजानकी मंदिर के पुजारी बाबा गोकरन दास ने बताया कि शनिवार को भोर पहर से ही क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने भौरीगंज के लाला घाट(कटरा घाट) स्नान दान कर श्री राम जानकी मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन