Wed, 07 Oct 2026
Breaking News
परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : नौकरी के नाम पर 10.25 लाख की ठगी में दो गिरफ्तार, मकान कब्जा करने के लगे आरोप | 30सितम्बर 2026 : शेखर न्यूज़ परआज दोपहर 2:30 बजे की बड़ी खबरें...........* | मिर्जापुर में वरिष्ठ पत्रकार के निधन,पत्रकार जगत मेहानि : मिर्जापुर से दुखद समाचार, न्यूज़ चैनल के मिर्जापुर प्रभारी एवं ब्यूरो प्रमुख की असामयिक मृत्यु | 28.09.2026 : देश और राज्यों की बड़ी खबरें.... | लहरपुर नगरपालिका परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन : ई ओ लहरपुर सहित गणमान्य व्यक्ति एवं सफाई कर्मचारी रहे मौजूद | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : छह साल के रुद्र ने किया कमाल, 45 सेकेंड में सुनाए यूपी के 75 जिलों के नाम | नगर पालिका लहरपुर में गजल गंगा पुस्तक का हुआ विमोचन : अधिशाषी अभियंता और पालिका अध्यक्ष समेत गणमान्य सदस्य रहे मौजूद | इंटौजा टोलप्लाजा पर एस टी एफ ने मारा छापा : सीसीटीवी डीवीआर की जब्त, कंपनी ने नहीं दिये रिकॉर्ड के दस्तावेज | Big News : सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें 23- सितंबर - बुधवार | क्या स्वर्ग में मिले पुण्य भी एक दिन चुक जाते हैं? : स्वर्ग के लाखों वर्ष भी समाप्त हो जाते हैं… लेकिन मनुष्य का अहंकार उसे कहाँ ले जाता है? | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : नौकरी के नाम पर 10.25 लाख की ठगी में दो गिरफ्तार, मकान कब्जा करने के लगे आरोप | 30सितम्बर 2026 : शेखर न्यूज़ परआज दोपहर 2:30 बजे की बड़ी खबरें...........* | मिर्जापुर में वरिष्ठ पत्रकार के निधन,पत्रकार जगत मेहानि : मिर्जापुर से दुखद समाचार, न्यूज़ चैनल के मिर्जापुर प्रभारी एवं ब्यूरो प्रमुख की असामयिक मृत्यु | 28.09.2026 : देश और राज्यों की बड़ी खबरें.... | लहरपुर नगरपालिका परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन : ई ओ लहरपुर सहित गणमान्य व्यक्ति एवं सफाई कर्मचारी रहे मौजूद | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : छह साल के रुद्र ने किया कमाल, 45 सेकेंड में सुनाए यूपी के 75 जिलों के नाम | नगर पालिका लहरपुर में गजल गंगा पुस्तक का हुआ विमोचन : अधिशाषी अभियंता और पालिका अध्यक्ष समेत गणमान्य सदस्य रहे मौजूद | इंटौजा टोलप्लाजा पर एस टी एफ ने मारा छापा : सीसीटीवी डीवीआर की जब्त, कंपनी ने नहीं दिये रिकॉर्ड के दस्तावेज | Big News : सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें 23- सितंबर - बुधवार | क्या स्वर्ग में मिले पुण्य भी एक दिन चुक जाते हैं? : स्वर्ग के लाखों वर्ष भी समाप्त हो जाते हैं… लेकिन मनुष्य का अहंकार उसे कहाँ ले जाता है? | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : नौकरी के नाम पर 10.25 लाख की ठगी में दो गिरफ्तार, मकान कब्जा करने के लगे आरोप | 30सितम्बर 2026 : शेखर न्यूज़ परआज दोपहर 2:30 बजे की बड़ी खबरें...........* | मिर्जापुर में वरिष्ठ पत्रकार के निधन,पत्रकार जगत मेहानि : मिर्जापुर से दुखद समाचार, न्यूज़ चैनल के मिर्जापुर प्रभारी एवं ब्यूरो प्रमुख की असामयिक मृत्यु | 28.09.2026 : देश और राज्यों की बड़ी खबरें.... | लहरपुर नगरपालिका परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन : ई ओ लहरपुर सहित गणमान्य व्यक्ति एवं सफाई कर्मचारी रहे मौजूद | परसपुर/करनैलगंज/ गोंडा : छह साल के रुद्र ने किया कमाल, 45 सेकेंड में सुनाए यूपी के 75 जिलों के नाम | नगर पालिका लहरपुर में गजल गंगा पुस्तक का हुआ विमोचन : अधिशाषी अभियंता और पालिका अध्यक्ष समेत गणमान्य सदस्य रहे मौजूद | इंटौजा टोलप्लाजा पर एस टी एफ ने मारा छापा : सीसीटीवी डीवीआर की जब्त, कंपनी ने नहीं दिये रिकॉर्ड के दस्तावेज | Big News : सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें 23- सितंबर - बुधवार | क्या स्वर्ग में मिले पुण्य भी एक दिन चुक जाते हैं? : स्वर्ग के लाखों वर्ष भी समाप्त हो जाते हैं… लेकिन मनुष्य का अहंकार उसे कहाँ ले जाता है? |

: गोंडा : सपा ने दिवंगत नेता ओम प्रकाश सिंह के परिवार को 5 लाख रुपये की दी आर्थिक सहायता

नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Wed, Aug 7, 2024 / Post views : 192

Share:

परसपुर, गोंडा : समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने सपा नेता ओम प्रकाश सिंह की पत्नी नीलम सिंह को 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की और हरसंभव मदद का भरोसा दिया। पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में सपा नेता और कार्यकर्ता राजा टोला, परसपुर वार्ड नंबर 10 पश्चिमी में पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और सहायता राशि सौंपा।

सपा कार्यकर्ता की हत्या पर सपा का कदम

बताते चलें कि बीते 19 जुलाई शुक्रवार को चुनावी रंजिश में भाजपा सभासद उदयभान सिंह उर्फ लल्लन सिंह ने अपने तीन बेटों सहित एक अज्ञात साथियों के साथ मिलकर सपा नेता ओम प्रकाश सिंह की घर में घुसकर धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी उदयभान सिंह उर्फ लल्लन समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस जघन्य हत्याकांड के बाद, समाजवादी पार्टी ने पीड़ित परिवार की मदद का बीड़ा उठाया।

सपा नेताओं ने दिया भरोसा

पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है, इसलिए पार्टी की तरफ से 5 लाख रुपये की सहायता दी गई है। गोंडा जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन ने बताया कि 2 लाख रुपये समाजवादी पार्टी की ओर से और 3 लाख रुपये पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह की तरफ से मिलाकर कुल 5 लाख रुपये की सहायता पीड़ित परिवार को दी गई है।

प्रतिनिधिमंडल का दौरा

बुधवार को समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने परसपुर के राजा टोला मोहल्ले में दिवंगत सपा कार्यकर्ता ओम प्रकाश सिंह की पत्नी से मुलाकात की और उन्हें पार्टी की तरफ से 5 लाख रुपये का चेक सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए भविष्य में हरसंभव मदद का आश्वासन भी दिया।

अखिलेश यादव का वादा और सपा की पहल

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस घटना पर दुख जताते हुए पीड़ित परिवार की मदद का वादा किया था। इसी क्रम में बुधवार को पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल राजा टोला परसपुर पहुंचा और मृतक कार्यकर्ता ओम प्रकाश सिंह की पत्नी से मिलकर उन्हें ढाढ़स बंधाया। प्रतिनिधिमंडल ने सपा मुखिया की तरफ से 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक भी नीलम सिंह को सौंपा।

सपा के प्रमुख नेता भी रहे मौजूद

प्रतिनिधिमंडल में पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह के अलावा राम आसरे विश्वकर्मा, राष्ट्रीय सचिव/पूर्व मंत्री, अताउर्रहमान, प्रदेश महासचिव/पूर्व मंत्री विधायक, अरशद हुसैन, जिलाध्यक्ष सपा गोंडा, बैजनाथ दूबे, पूर्व विधायक, सूरज सिंह, पूर्व प्रत्याशी सदर गोंडा, संजय विद्यार्थी, पूर्व प्रत्याशी विधानसभा क्षेत्र गोंडा, अजय सिंह पूर्व प्रत्याशी नगर पंचायत परसपुर, रमेश सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य, विजय चौरसिया, पूर्व जिला पंचायत सदस्य, मो. असलम, नगर अध्यक्ष परसपुर, शानू सिंह चौहान और परसपुर विकास मंच के अध्यक्ष अरुण सिंह, विजय चौरसिया सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

समाजवादी पार्टी की यह पहल पीड़ित परिवार के प्रति उनके गहरे समर्थन और संवेदनशीलता का उदाहरण है, जो सपा की सामाजिक जिम्मेदारी और करुणा को प्रकट करता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें