नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Fri, Jun 21, 2024 / Post views : 112
परसपुर गोंडा : परसपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती के तहरीर पर पुलिस ने जानमाल धमकी, अपहरण व दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि शादी का झाँसा देकर बहला फुसलाकर 19 अप्रैल की रात में प्रिंस यादव ने बच्ची माझा सलौनी थाना उमरी बेगमगंज के मुकेश यादव के सहयोग से उसे मथुरा वृंदावन भगा ले गया। तीन चार दिन बाद घर आकर प्रिंस यादव ने उसके साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाया। गत 13 मई को युवक ने मोटर साइकिल से रात को लाकर पीड़िता को उसके घर लाकर छोड़ दिया। इस बाबत थानाध्यक्ष एसओ दिनेश सिंह ने बताया कि पीड़िता के तहरीर पर आरोपी प्रिंस यादव, मुकेश यादव सलौनी, प्रिंस की दादी, माता- पिता, पप्पू यादव निवासी बदल पुरवा इकनिया माझा पसका के विरुद्ध विधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। और मामले की जाँच शुरू कर दी गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन