नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Thu, Sep 26, 2024 / Post views : 149
परसपुर, गोंडा : थाना क्षेत्र के ग्राम पूरे अजब की रहने वाली सुमन ने घरेलू विवाद के चलते अपने जेठ राधे श्याम पर अपशब्द कहने और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सुमन का कहना है कि विवाद के दौरान राधे श्याम ने उसे गाली-गलौज की और पिटाई की।
वहीं, ग्राम पसका के नायब पुरवा की गुड़िया सिंह ने भूमि विवाद के चलते जगदीश सिंह समेत तीन लोगों पर पिटाई का आरोप लगाया है। गुड़िया ने थाने में दर्ज कराई शिकायत में कहा कि जमीन को लेकर हुए विवाद में आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की।
इस बाबत परसपुर थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में संबंधित आरोपियों के खिलाफ धमकी और मारपीट का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच कर रही है, और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन