नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Tue, May 21, 2024 / Post views : 195
परसपुर , गोंडा : आक्रोश में दिखे लोगों ने जिम्मेदारों पर लगाया आरोप गोंडा। इस चुनाव में वोटर लिस्ट के अंदर भारी गड़बड़ी देखने को मिली। जिसके कारण अपना वोट डालने बूथों पर आये बहुत से मतदाता अपना वोट नहीं डाल सके।जिसके कारण वह इतनी कड़कती धूप में परेशान होने के साथ-साथ आक्रोशित दिखाई दिये। कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र के कन्या पाठशाला जूनियर हाईस्कूल और संस्कृत पाठशाला के अलावा बूथों पर वोट डालने पहुंचे नगर पंचायत परसपुर निवासी शत्रोहन सिंह ने जब मतदाता पत्र के लिये बीएलओ के पास पहुंचे तो वोटरलिस्ट से नाम गायब था । बीएलओ की लापरवाही से मतदाता का वार्ड नंबर 8 की वोटर लिस्ट से नाम हटाकर वार्ड नंबर 10 में पहुंच गया कुछ लोगों का नाम ही गायब था।
विज्ञापन
विज्ञापन