नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Mon, Apr 8, 2024 / Post views : 183

परसपुर , गोंडा : भारतीय नववर्ष के स्वागत में नववर्ष की पूर्व संध्या पर आयोजित विकासखंड परसपुर अंतर्गत नंदौर के संयुक्त विद्यालय परिसर में सोमवार की शाम 7 बजे से प्रथम होली मिलन समारोह एवं विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा । उक्त जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक जय दीप सिंह सरस ने बताया कि इसी के उपलक्ष्य में आयोजित विराट कवि सम्मेलन में लखनऊ से कवि योगेश चौहान, हरदोई से कवयित्री संध्या त्रिपाठी, बहराईच से गीतकार कवि देशराज सिंह मधुसूदन , बस्ती से केदारनाथ मिश्र ललक , हीरा सिंह मधुर , कृष्ण कुमार सिंह दीप , रवींद्र कुमार पांडेय , शैलेंद्र मणि मिश्र आदि कवि कार्यक्रम में शिरकत करेंगे ।
विज्ञापन
विज्ञापन