नीरज कुमार सिंह संवाददाता परसपुर गोंडा / Mon, Mar 25, 2024 / Post views : 147
परसपुर , गोंडा : होली का त्योहार सोमवार को मनाया जाएगा इससे पूर्व रविवार की मध्यरात्रि को होलिका दहन किया जाएगा। रंगो का महापर्व होली के उल्लास और मस्ती में शनिवार को शहर से लेकर गांव तक, चौक चौराहे और बाजार फागुन के रंग में सराबोर नजर आए। होली की छुट्टियों के पहले शनिवार को बच्चों ने स्कूलों में बच्चों ने जमकर रंग खेला। इसके अलावा सरकारी व गैर सरकारी दफ्तरों में भी जमकर होली खेली गई। बच्चों ने शिक्षक-शिक्षिकाओं को भी रंग लगाया। त्योहार से पूर्व शनिवार को बाजारों में खरीददारों की खूब भीड़ रही। इस बार होलिका दहन के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग, गण्ड योग और बुधादित्य के संयोग सहित चार योग बन रहे हैं। ज्योतिष के अनुसार इन संयोगों में त्योहार मनाना अत्यंत शुभ एवं फलदायी होता है।
बाजारों में उमड़े खरीददारः होली त्योहार के पहले शनिवार को बाजारों में सबसे अधिक भीड़ रही। नगर पंचायत परसपुर के चौक बाजार क्षेत्र में सड़क किनारे सजी रंग, अबीर, गुलाल की दुकानों पर ग्राहकों का तांता लगा रहा। लोगों ने जमकर रंगो की खरीदारी की। इसके अलावा पिचकारी और मुखौटों की दुकानों पर बच्चे अभिभावकों से मनपसंद पिचकारी दिलाने के लिए जिद करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन